Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

वोडाफोन कंपनी झुकी, ग्राहक को भेजेगी हिंदी में मोबाइल फोन बिल

मुंबई : वोडाफोन विश्व के १८ देशों में परिचालन करती है, भारत को छोड़कर अन्य सभी देशों में कंपनी अपने ग्राहकों को सभी जानकारी, फॉर्म, ईमेल, वेबसाइट, मोबाइल बिल आदि की सुविधा सम्बंधित देश की भाषा में ही उपलब्ध करवाती है परन्तु हमारे देश में कंपनी ग्राहकों को ज़्यादातर सेवाओं की जानकारी, बिल आदि केवल अंग्रेजी में और कहीं-२ थोड़ी बहुत जानकारियाँ किसी एक भारतीय भाषा में उपलब्ध करवाती है.

मुंबई : वोडाफोन विश्व के १८ देशों में परिचालन करती है, भारत को छोड़कर अन्य सभी देशों में कंपनी अपने ग्राहकों को सभी जानकारी, फॉर्म, ईमेल, वेबसाइट, मोबाइल बिल आदि की सुविधा सम्बंधित देश की भाषा में ही उपलब्ध करवाती है परन्तु हमारे देश में कंपनी ग्राहकों को ज़्यादातर सेवाओं की जानकारी, बिल आदि केवल अंग्रेजी में और कहीं-२ थोड़ी बहुत जानकारियाँ किसी एक भारतीय भाषा में उपलब्ध करवाती है.

कंपनी का कहना कि भारत में ऐसा को विधिक प्रावधान नहीं कि ग्राहक को किस भाषा में सूचना दी जाये, इसलिए हम पर कोई बाध्यता नहीं है कि हम अपने ग्राहकों को हिन्दी अथवा किसी अन्य भारतीय भाषा में बिल, पत्राचार, ईमेल, वेबसाइट आदि की सुविधा प्रदान करें.

हालाँकि भारत सरकार भारतीय  दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (भादूविप्रा) के माध्यम से दूरसंचार कंपनियों को नियंत्रित करती है. यह वही भारत सरकार है जिसके संविधान में लिखा है कि भारत सरकार की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी है. पर भादूविप्रा ने आज तक किसी भी मोबाइल अथवा दूरसंचार कंपनी से नहीं कहा कि ग्राहकों को उनकी भाषा में जानकारी भेजी जाए, ऐसा कोई नियम भी नहीं बनाया.  देश में अच्छी अंग्रेजी जानने वाले केवल ३% लोग हैं यानी लगभग ४ करोड़, कामचलाऊ अंग्रेजी जानने वाले ६-७ करोड़ यानी बचे बाकी एक सौ पंद्रह करोड़ लोग. जनगणना २०११ के अनुसार देश में हिंदी को अच्छे से जानने वाले  ७० करोड़ से भी ज्यादा हैं (जिसमें ५७ करोड़ की तो मातृभाषा हिंदी है)

भारत में २२ वृत्तों (हल्कों) में कार्यरत इस कंपनी के पंद्रह करोड़ से अधिक मोबाइल ग्राहक हैं. कंपनी इस बात को अच्छे जानती है कि इन १५ करोड़ ग्राहकों में ८०% ग्राहक हिंदी अच्छे से जानते हैं पर अंग्रेजी जानने वाले गिनचुने ही हैं पर यह कम्पनी फॉर्म, बिल, ईमेल आदि ग्राहकों को केवल अंग्रेजी में भेजती है, एसएमएस भी केवल अंग्रेजी में. यानी कि ग्राहक को उसकी अपनी भाषा में जानकारी नहीं दी जाती, कंपनी का आदर्श वाक्य है 'हैप्पी टू हैल्प" पर कम्पनी हिंदी के नाम पर ग्राहकों दूर भागने लगती है. अभी हाल ही में एक पोस्टपेड ग्राहक ने इस सम्बन्ध में वोडाफोन को लिखा और ज़ोरदार ढंग से इस बात को कम्पनी के उच्चाधिकारियों के सामने रखा. क्यों कि मामला किसी नियम कानून का नहीं बल्कि ग्राहक संतुष्टि का है इसलिए कम्पनी को झुकना पड़ा और कहना पड़ा कि कंपनी अपने ग्राहक को हिंदी में भी बिल भेजेगी. यदि भारत के सभी आम नागरिक इन कंपनियों से अपनी भाषा में जानकारी मांगने लग जाएँ तो सारा परिदृश्य बदलते देर नहीं लगेगी.

प्रवीण कुमार जैन
कम्पनी सचिव एवं विधिक सलाहकार
वाशी नवी मुंबई ९८१९०११८२८

Vodafonecare Mum (MUM) ([email protected])
उत्तरापेक्षी: [email protected]
प्राप्तकर्ता: [email protected]

Dear Mr. Jain,

Thank you for your email dated 08/08/13, regarding Bill in Hindi for your Vodafone mobile number 9819983708.

Further to our conversation dated 09/08/13, we wish to inform you that we have updated your request for Bill in Hindi and the same will be processed within 2 hours.

We wish to inform you that the Physical Bill in Hindi will be delivered to you within 10 working days from the bill generation date 18/08/13 on below mentioned address:

A-103 1st FLR ADISHWARA CHS
PLOT-1&2 SECTOR-9-A VASHI
NR JAIN TEMPLE
NAVIMUMBAI 400703

Mr. Jain, given below is the Service Request reference number for your request in case you need to check the status on the same, you can share this number with us.

Service Request Number: 1386211848

Also, the interaction reference number is mentioned in the subject of the email; in case you wish to write to us for the same query again, please do mention this number in your email subject line. This will help us trace your previous communications.

In case you need any further assistance, please do call or email us. We’ll do our best to help you.

Happy to help,

Rosy Thomas
Vodafone Care
Contact numbers

———- अग्रेषित संदेश ———-
प्रेषक: प्रवीण कुमार Praveen ([email protected])
दिनांक: 9 अगस्त 2013 1:08 pm
विषय: बिल एवं पत्राचार हिन्दी में भेजिए _मेरे पास ३ पोस्टपेड नंबर हैं
प्रति: [email protected]

प्रति,
वोडाफोन ग्राहक सेवा अधिकारी
वोडाफोन इण्डिया प्रा. लि.
लोअर परेल, मुंबई

महोदय.

आज आपकी कंपनी का फोन आया और आपने हिंदी में बिल भेजने की स्वीकृति दी है. इसके लिए आपका धन्यवाद. मेरे तीनों पोस्टपेड नंबरों के लिए मुझे हिंदी में ही सभी बिल एवं ईमेल आदि भेजने की कृपा करें :

981**-83708
809**-18400
922**-60373

आम जनता के हित में मैं आपसे अनुरोध करता हूँ कि वोडाफोन अपने ग्राहकों को नए पोस्टपेड एवं प्रीपेड, ब्रौडबैंड कनेक्शन के फॉर्म, सेवा शर्तें आदि भी सभी ग्राहकों को द्विभाषी (बाई लिंगुअल) रूप में उपलब्ध करवाए तभी सच्चे मायनों में 'हैप्पी तू हैल्प" की सही सिद्ध होगी. सभी बिल की शब्दावली लगभग सभी ग्राहकों के लिए एक सी होती है तो एक बार हिंदी सहित भारत की भाषाओं में इन्हें तैयार करवा लीजिए और हर महीने भेजते रहिए, तभी "पावर टू यू" का जुमला लिखने का मतलब है.

आपको एकबात और बता दूं कि देश में अच्छी अंग्रेजी जानने वाले केवल ३% लोग हैं यानी लगभग ४ करोड़, कामचलाऊ अंग्रेजी जानने वाले ६-७ करोड़ यानी बचे बाकी एक सौ पंद्रह करोड़ लोग.  जनगणना २०११ के अनुसार देश में हिंदी को अच्छे से जानने वाले  ७० करोड़ से भी ज्यादा हैं (जिसमें ५७ करोड़ की तो मातृभाषा हिंदी है). आपके जो लोग ग्राहक हैं उनमें भी कमोवेश यही प्रतिशत होगा, अब आपको तय करना है कि आपको अपने कनेक्शन बेचने हैं अथवा अंग्रेजी. भारत के जिस-जिस राज्य में कंपनी  अपना प्रचालन करती है उस-२ राज्य की राजभाषा में ग्राहकों को जानकारी दी जानी चाहिए .
 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...