Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

टेस्ट ड्राइव के नाम पर बदमाशों ने पत्रकार की कार लूटी

यूपी के शाहजहांपुर से खबर है कि बदमाशों ने एक पत्रकार की कार को टेस्ट ड्राइव के नाम पर लिया और लेकर फरार हो गए. थाना क्षेत्र खुटार के निवासी टीवी जर्नलिस्ट विमलेश कुमार की बैगनआर कार को उनका चालक मुकेश कुमार हवा भरवाने के लिए वन्डा चौराहे ले गया. तीन बदमाशों ने हवा भराते समय चालक से पूछा कि क्या कार बिकाउ है. चालक ने जब हां कहा तो बदमाशों ने उससे कहा कि पहले कार का टेस्ट ड्राइव – ट्रायल करके देखेंगे. चालक राजी हो गया. चालक ने अपने साथी मोहित मिश्रा निवासी मो. नरायनपुर कस्वा व थाना खुटार को बुलाया और दोनों पीछे की सीट पर बैठ गये.

तीनों बदमाशो में से एक कार चलाने लगा और एक बदमाशा चालक के पीछे तथा दूसरा बदमाश अगली सीट पर बैठ गया. ट्रायल करते हुए तीनों बदमाश पुवायॉ रोड पर आये और रूजहॉ कलॉ गाव के पास कार रोक दी. बदमाश ने चालक के साथी से कहा कि बोनट खोलकर देखो, इंजन से आवाज आ रही है. चालक का साथी मोहित मिश्रा जैसे ही कार से नीचे उतरा तो बदमाशों ने कार आगे बढा दी. इसके बाद बदमाशों ने दो किमी की दूरी पर चालक मुकेश के कनपटी पर तमन्चा लगा कर जान से मारने की धमकी देते हुए चलती हुई कार से नीचे फेक दिया. चालक ने खुटार आकर कार मालिक विमलेश कुमार को घटना की जानकारी दी. कार मालिक ने तीन बदमाशों के खिलाफ थाने मे लिखित सूचना दी. इस सम्बन्ध में एसओ संजय यादव ने बताया कि जांच की जा रही है.
 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...