कौमी तंजीम, पटना के वरीय संवाददाता कुमार सुरेन्द्र के बारे में सूचना मिली है कि ब्रेन हैमरेज के कारण उनका निधन हो गया. 9 अगस्त को सुरेंद्र का ब्रेन हैमरेज हुआ. उन्हें सीवान से पटना लाया गया. कौमी तंजीम के एडिटर अजमल फरीद ने उन्हें उदयन हास्पिटल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया.
कौमी तंजीम अखबार ने सुरेंद्र के इलाज का पूरा खर्च वहन किया. यही नहीं, अखबार ने उनके परिवार को आर्थिक सहायता भी दी है. देवनागरी लिपि जानने वाला पत्रकार अगर उर्दू की पत्रकारिता करे तो यह बड़ी बात है. उर्दू अखबार की चुनौती स्वीकार करना सुरेंद्र जैसे विरले लोग ही करते हैं.
मीडिया जगत की सूचनाएं भड़ास तक [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





