दैनिक जागरण के मुरादाबाद एडिशन से खबर है कि यहां कार्यरत डिप्टी न्यूज एडिटर मृगांक पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है. वो कहां जा रहे हैं, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है. मृगांक लंबे समय से मुरादाबाद जागरण में काम कर रहे थे. उनका इस्तीफा जागरण के लिए झटका माना जा रहा है.
संतकबीर नगर से प्रकाशित अख़बार दैनिक गोपनीय खबर से फैज़ हसन खान को गोरखपुर का ब्यूरो प्रमुख नियुक्त किया गया है. इससे पहले वह स्वतंत्र पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे थे.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





