वरिष्ठ पत्रकार कुमार समीर सिंह ने दिल्ली में नई दुनिया के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. उन्हें अखबार का मेट्रो प्रभारी बनाया गया है. इसके पहले वे दैनिक भास्कर, यूपी के साथ समाचार संपादक के रूप में जुड़े हुए थे. वे पिछले 23 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. फ्रीलांसिंग से करियर की शुरुआत करने वाले कुमार समीर जाने-माने पत्रकार आलोक तोमर के साथ करेंट न्यूज में काम कर चुके हैं.
राष्ट्रीय सहारा में लगभग 16 साल तक अपनी सेवा देने के बाद कुमार समीर पॉजिटिव मीडिया के चैनलों से जुड़ गए थे. यहां पर उन्हें नेशनल इनपुट हेड बनाया गया था. पॉजिटिव मीडिया से इस्तीफा देने के बाद वे दैनिक भास्कर, यूपी के साथ अपनी नई पारी शुरू की थी.
अमर उजाला, मुगलसराय से खबर है कि ललित मोहन पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. उन्होंने पत्रकारिता को अलविदा कह दिया है. वे अब अच्छी सैलरी के साथ दूसरे विभाग में नौकरी करने लगे हैं.





