Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

लोकसभा चुनाव हुए तो यूपीए और एनडीए दोनों की हालत पतली, तीसरे मोर्चे की सरकार बनने की संभावना

दिल्ली । इंडिया टुडे एवं सी वोटर के सर्वे में कोई भी गठबंधन स्पष्ट बहुमत के पास नहीं पहुंच रहा है। जिसके कारण लोकसभा चुनाव के बाद राजनैतिक अस्थिरता सबसे ज्यादा रहेगी। अगस्त माह में हुए सर्वे के अनुसार यूपीए गठबंधन को २०१३ में यदि लोकसभा के चुनाव होते हैं तो १३७ सीटें मिलने का अनुमान है।

दिल्ली । इंडिया टुडे एवं सी वोटर के सर्वे में कोई भी गठबंधन स्पष्ट बहुमत के पास नहीं पहुंच रहा है। जिसके कारण लोकसभा चुनाव के बाद राजनैतिक अस्थिरता सबसे ज्यादा रहेगी। अगस्त माह में हुए सर्वे के अनुसार यूपीए गठबंधन को २०१३ में यदि लोकसभा के चुनाव होते हैं तो १३७ सीटें मिलने का अनुमान है।

वहीं तीसरे मोर्चे के दलों को २५१ मिलने की संभावना सामने आई है। इस सर्वेक्षण में भारत की ५४२ लोकसभा सीटों को शामिल किया गया था। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस तथा भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं क्षेत्रीय राजनैतिक दलों की स्थिति बेहतर होने के कारण केंद्र में सरकार बनाने के लिए चुनाव परिणामों के बाद नये गठबंधन बनेंगे। उनमें क्षेत्रीय दलों की सौदेबाजी से ही केंद्र में सरकार का गठन संभव होगा।

अगर आज चुनाव हो जाएं तो जनादेश क्या होगा यह जानकार आपको आश्चर्य हो सकता है। यदि अभी चुनाव कराया जाए तो यूपीए और एनडीए गठबंधन २०० का आंकड़ा भी पार नहीं कर पा रहे हैं। थर्ड फ्रंट की सरकार बनने के ज्यादा आसार हैं। आश्चर्य है कि यूपीए के लिए नकारात्मक स्थिति होने के बावजूद एनडीए को लाभ नहीं मिल रहा है। अगस्त २०१३ में आम चुनाव होने पर मोदी की अगुवाई में भी एनडीए को कामयाबी मिलती दिखाई नहीं दे रही है। सर्वे के अनुसार यूपीए-कांग्रेस विरोधी लहर का फायदा अन्य क्षेत्रीय दलो को मिल रहा है जिसके खाते में २५१ सीटें जाएंगी।

२००९ के आम चुनाव में यूपीए को २५९ सीटें मिली थीं लेकिन अगस्त २०१३ में लोकसभा चुनाव हों तो यूपीए की यह संख्या घटकर १३७ सीटें पर आ जाएगी। यूपीए को १२२ सीटों का भारी नुकसान होता दिख है। सर्वे के अनुसार यूपीए को नुकसान होने से एनडीए को भी फायदा नहीं मिल रहा है। एनडीए को १५५ सीटें मिलने की संभावना है जबकि २००९ के चुनाव में उसे १५९ सीटें मिली थीं। अब जेडीयू एनडीए का हिस्सा नहीं है जो कि एक बड़ा कारण है।
सर्वे के अनुसार अभी के हालात में तीसरे मोर्चे को सफलता मिलेगी। इसमें, क्षेत्रीय दलों को २५१ सीटें मिलने का अनुमान है। ऐसा होने पर सरकार बनाने के लिए क्षेत्रीय पार्टियों की भूमिका अहम होगी।
 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...