सीएनएन-आईबीएन और आईबीएन7 न्यूज चैनलों में बड़े पैमाने पर छंटनी से हड़कंपन मचा हुआ है. कई वरिष्ठ लोगों को कार्यमुक्त होना पड़ा है. जिन कुछ लोगों के नाम पता चले हैं, वे इस प्रकार हैं- शारदा शुक्ला, जेपी दीवान, भास्कर जुयाल, अभिषेक दुबे, दारेन शाहिदी, ब्रजमोहन कुमार, महेंद्र श्रीवास्तव, आनंद पांडेय.
इनके अलावा दर्जनों अन्य लोग हैं जिनका हटाया गया है. पीसीआर से दो दर्जन लोगों को निकाला गया है. आईबीएन7 के मुंबई ब्यूरो से करीब 24 लोगों को निकाला गया है. इंटरटेनमेंट ब्यूरो से भी लोगों को निकाला गया है. बताया जाता है कि 320 लोग निकाले गए हैं. 12 वीडियो एडिटर्स, दस कैमरामैन, 22 एडिटोरियल स्टाफ, पूरा ग्राफिक डिपार्टमेंट, इंटरटेनमेंट, नेशनल लेवल के रिपोर्टर, पूरा एसाइनमेंट… ये सब छंटनी के शिकार हुए हैं.
संबंधित खबरें..
राजदीप और आशुतोष को छोड़ना मत दोस्तों, इन हिप्पोक्रेटों को नंगा करो, जंतर-मंतर चलो
—
आईबीएन7 के मुंबई ब्यूरो व इंटरटेनमेंट से कई दर्जन निकाले गए
—
बारह वीडियो एडिटर्स, बाइस कैमरामैन, पूरा ग्राफिक, एडिटोरियल से बाइस… सैकड़ों हुए बेरोजगार
—
रिलायंस के दबाव में टीवी18 के कई चैनलों से 320 लोगों की छंटनी
—
सीएनएन-आईबीएन और आईबीएन7 न्यूज चैनलों में कल से शुरू होगी 30 प्रतिशत छंटनी





