Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

विजय बहुगुणा ने लॉन्च की अमर उजाला की देहरादून केंद्रित उप-वेबसाइट

अमर उजाला ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के लिए विशेष वेबसाइट www.dehradun.amarujala.com लॉन्च कर दी है। राज्यपाल अजीज कुरैशी की उपस्थ‌िति‌ में प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने गुरुवार को राजभवन में इसका लोकार्पण किया। अमर उजाला अखबार के अनुभवी रिपोर्टरों और संपादकों की टीम ही इस वेबसाइट के ल‌िए खबरें जुटाएगी। इसके जरिए अब शहर की खबरें तत्काल पाठकों तक पह‌ुंचेंगी और इसे देश-दुनिया के पाठक अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर पढ़ सकेंगे।

अमर उजाला ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के लिए विशेष वेबसाइट www.dehradun.amarujala.com लॉन्च कर दी है। राज्यपाल अजीज कुरैशी की उपस्थ‌िति‌ में प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने गुरुवार को राजभवन में इसका लोकार्पण किया। अमर उजाला अखबार के अनुभवी रिपोर्टरों और संपादकों की टीम ही इस वेबसाइट के ल‌िए खबरें जुटाएगी। इसके जरिए अब शहर की खबरें तत्काल पाठकों तक पह‌ुंचेंगी और इसे देश-दुनिया के पाठक अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर पढ़ सकेंगे।

इससे पहले भी देहरादून की खबरें www.amarujala.com पर उपलब्ध थीं, लेकिन पहली बार देहरादून के ल‌िए संपूर्ण वेबसाइट तैयार की गई है। विभिन्न वर्ग के पाठकों और उनकी अभिरुचियों-जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ये वेबसाइट बनाई गई है। इसमें पाठकों की भागीदारी को भी खासा महत्व दिया गया है। ‘अमर उजाला’ ने न केवल देहरादून को समझा, बल्कि उसके हर संघर्ष और मुश्किल से उबरने के उसके जज्बे को जिया भी है। हम जानते हैं कि बदलते वक्‍त के साथ खबरों से रू-ब-रू होने का आपका अंदाज भी बदल रहा है।

अब खबरें कंप्यूटर/लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल के रास्ते हर समय आपका दरवाजा खटखटाती रहती हैं। इसलिए हम लेकर आए हैं, आपके दून की अपनी खास वेबसाइट www.dehradun.amarujala.com। यहां हर खबर, हर लाइन अब होगी, हर पल ऑनलाइन। राजनीति से लेकर कैम्पस और क्राइम से लेकर सिटी हलचल तक हर खबर हम आप तक पहुंचाएंगे लाइव। साथ में होगा गॉसिप अड्डा, ब्लॉग, सि‌टिजन जर्नलिस्ट, खाना-खजाना और वीकेंड प्लानर भी। चाहे शहर का कोई पर्व हो या सामाजिक-राजनीतिक हलचल, हम सब कुछ आपके लिए साकार करेंगे अनगिनत तस्वीरों के साथ, और यह सब होगा आपकी भागीदारी से। देहरादून में बसे लोगों के साथ ही दुनिया भर में रहने वाले देहरादून समेत उत्तराखंड के अप्रवासियों के लिए भी अपने शहर से पल-पल जुड़े रहने का सिर्फ एक पता है…www.dehradun.amarujala.com

साभार- अमर उजाला

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...