खबर है कि श्रीन्यूज से एंकर अमृता चौरसिया ने इस्तीफा दे दिया है और उन्होंने नई पारी की शुरुआत नवीन जिंदल के पाजिटिव मीडिया ग्रुप के साथ की है. उन्होंने चैनल में बतौर सीनियर एंकर और प्रोड्यूसर के पद पर ज्वाइन कर लिया है. इन्हें यहां पर प्राइम टाइम एंकर बनाया गया है. अमृता इससे पहले महुआ, एमएच वन, दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो में भी अपनी सेवायें दे चुकी हैं. प्रोड्यूसर मधुरिमा सिन्हा ने भी इस चैनल में मॉर्निंग शिफ्ट इंचार्ज के पद पर ज्वाइन किया है. मधुरिमा इससे पहले सीएनईबी और ईटीवी में भी काम कर चुकी हैं. जिंदल के इस चैनल में आने वाले दिनों में कई और बड़े नाम जुड़ने की संभावना है.
दैनिक भास्कर, जमशेदपुर से सूचना है कि यहां के संपादक संतोष मानव ने इस्तीफा दे दिया है. मानव ने चौदह अगस्त को रिजाइन दिया. 15 अगस्त को अवकाश के कारण उन्होंने 16 अगस्त को फाइनली आफिस को अलवदिया कह दिया. उधर, दैनिक भास्कर, गुड़गांव से सूचना मिल रही है कि अरविंद सैनी ने इस्तीफा दे दिया है. वे सीनियर रिपोर्टर के रूप में भास्कर में कार्यरत थे.






