Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

इकानामिक टाइम्स हिंदी का पहली जनवरी से शटर डाउन

नए साल में प्रवेश करते करते एक बड़ी लेकिन बुरी खबर आ गई है. बेनेट कोलमैन (बीसीसीएल) उर्फ टाइम्स आफ इंडिया ग्रुप वालों ने अपने हिंदी बिजनेस दैनिक इकानामिक टाइम्स हिंदी का प्रकाशन बंद करने का फैसला ले लिया है. बताया जा रहा है कि पहली जनवरी से यह अखबार मार्केट में नहीं आएगा. इस अखबार के बंद किए जाने से इसमें कार्यरत दर्जनों मीडियाकर्मियों के सड़क पर आ जाने की आशंका है. हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को बीसीसीएल के अखबार नवभारत टाइम्स में एडजस्ट करने की कोशिश की जा रही है.

नभाटा के मेरठ, आगरा, देहरादून समेत कई शहरों में एडिशन्स आने वाले हैं. इनमें ईटी हिंदी के लोगों को भेजा जा सकता है. ईटी हिंदी से जुड़े एक शख्स का कहना है कि शुक्रवार से ईटी हिंदी नहीं छपेगा. संपादक राहुल जोशी खुद कोशिश में लगे हैं कि इसमें कार्यरत कर्मियों को नभाटा में लगा दिया जाए. उधर, कुछ लोगों ने दूसरे संस्थानों में भी नौकरी तलाशना शुरू कर दिया है. चर्चा ये भी है कि कहीं ईटी हिंदी की बंदी के बाद से अन्य बिजनेस हिंदी दैनिकों की बंदी का रास्ता भी न खुल जाए. एक समय था जब हर बड़ा मीडिया हाउस धड़ाधड़ हिंदी बिजनेस दैनिक शुरू कर रहा था. भास्कर समेत कई समूह इस वक्त हिंदी बिजनेस दैनिक निकाल रहे हैं. ज्यादातर हिंदी बिजनेस दैनिक घाटे में चल रहे हैं. कहीं अन्य अखबारों का प्रबंधन भी अपने घाटे में चल रहे हिंदी बिजनेस दैनिकों को बंद करने पर विचार न करने लगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...