Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

बनारस में मीडियाकर्मी गजेंद्र के खिलाफ मुकदमा

वाराणसी : स्वतंत्रता दिवस पर एक ढाबा मैनेजर ने अवैध रूप से लोगों को शराब पिलाई मगर भोजन को लेकर वहां बवाल हो गया। मारपीट, हवाई फायरिंग के बीच वहां भगदड़ मच गई। अंतत: पुलिस ने ढाबा प्रबंधक को गिरफ्तार करते हुए एक मीडियाकर्मी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली। हालांकि विवाद के एक पक्ष अर्थात दोस्तों के साथ शराब पीने पहुंचे प्रदेश के एक मंत्री के बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। दरअसल, बाबतपुर स्थित एक ढाबा पर गुरुवार की देर रात मंत्री पुत्र अपने साथियों के साथ पहुंचा। प्रतिबंध के बावजूद पूर्व परिचित मैनेजर राजेश मौर्य ने सभी को शराब उपलब्ध करा दी।

कुछ देर बाद धुत मंत्री पुत्र व उसके मित्रों ने भोजन मांगा तो मैनेजर ने इंकार कर दिया। दूसरी ओर वहीं मौजूद एक मीडियाकर्मी ने जब भोजन मांगा तो उसे उपलब्ध करा दिया गया। यह देख कल्लू ने अपना परिचय दिया मगर भोजन नहीं मिला। इसपर कल्लू व उसके साथी भड़क उठे। वाद-विवाद में मीडिया कर्मी गजेंद्र भी कूद पड़ा और लाठी लेकर कल्लू के मित्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक पक्ष की ओर से हवाई फायरिंग की गई जिससे वहां भगदड़ मच गई। अंतत: पलड़ा हल्का होते देख मंत्री पुत्र की सूचना पर पहुंचे बड़ागांव एसओ विनय प्रकाश ने ढाबे की तलाशी ली तो वहां से अंग्रेजी शराब की 57 बोतल मिली। पुलिस ने अवैध रूप से लोगों को शराब पिलाने व भंडारण के आरोप में ढाबा मैनेजर राजेश को गिरफ्तार कर लिया और कल्लू के नंदापुर निवासी एक मित्र की तहरीर पर मीडियाकर्मी गजेंद्र के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। (जागरण)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...