Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

तो इसलिए गंभीर से गंभीर मुद्दों पर चुप्पी साध जाते हैं मीडिया के बुजुर्ग!

Vineet Kumar :  जानते हैं मीडिया के जो बुजुर्ग जिन्हें आप सम्मान में वरिष्ठ और हम जैसे उनकी तिकड़मों को ध्यान में रखकर मठाधीश कहते हैं, उनकी मानसिकता अपने लालकृष्ण आडवाणी जैसी होती है..जैसे उन्हें अभी तक उम्मीद है न कि देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं, वैसे ही इन मठाधीशों को भी ललक बनी रहती है कि आज न कल कोई धनपशु उन्हें बुलाकर चैनल का सीइओ, सीओओ, एमडी.. बना देगा.

Vineet Kumar :  जानते हैं मीडिया के जो बुजुर्ग जिन्हें आप सम्मान में वरिष्ठ और हम जैसे उनकी तिकड़मों को ध्यान में रखकर मठाधीश कहते हैं, उनकी मानसिकता अपने लालकृष्ण आडवाणी जैसी होती है..जैसे उन्हें अभी तक उम्मीद है न कि देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं, वैसे ही इन मठाधीशों को भी ललक बनी रहती है कि आज न कल कोई धनपशु उन्हें बुलाकर चैनल का सीइओ, सीओओ, एमडी.. बना देगा.

तभी वो गंभीर से गंभीर मसले पर चुप मार जाते हैं. इससे काम खराब होने के खतरे हैं..लेकिन वो ये नहीं जानते कि लोगों के बीच उनकी साख, प्रतिष्ठा और यहां तक कि आकर्षण बहुत पहले खत्म हो चुका है. वो बस अनुभव के नाम पर पके बालों की किस्तें बैठकर सभा-संगोष्ठियों के बहाने खा रहे हैं.

xxx

Vineet Kumar : पगला हो क्या, जिनकी नौकरी गई है वो तो एक शब्द लिख-बोल रहे ही नहीं है. सबके सब इस जुगाड़ा में लगें हैं कि कैसे दूसरी जगह फिट हो जाएं तो तुम क्यों अपनी शाम खराब कर रहे हो ? इतनी खूबसूरत शाम है, सीपी जाओ, वर्कोज में चिल्ल आउट करो, तितलियां ताड़ो..बोक्का मानुष. आज के दिन भी यही सब लेकर बैठे हो….

सही बात है कि मीडिया के लोग इस घटना पर कुछ नहीं बोलेंगे, वो कार्पोरेट मजदूर बनकर रह गए हैं..लेकिन कई बार मजदूर भी तो अपनी बात नहीं करते, वो ठेकेदारों से पंगा लेने के बजाय कहीं और दीहाड़ी खोजने चले जाते हैं लेकिन तब हमारा खबर हर कीमत पर, आपको रखे आगे, सबसे तेज..उनके बारे में बात करते है न..सोशल मीडिया का काम बदलाव की चिंता के बजाए उन खबरों को सार्वजनिक करना तो है ही जो शादी-ब्याह,पार्टी-कॉकटेल से अलग फेसबुक और ट्विटर के बीच होने की मांग करते हैं.

युवा मीडिया विश्लेषक विनीत कुमार के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...