कानपुर से सूचना मिली है कि डिप्टी जनरल मैनेजर के रूप में कार्यरत नितिन श्रीवास्तव का तबादला दैनिक जागरण प्रबंधन ने कानपुर से नोएडा कर दिया है. नितिन के खिलाफ पिछले दिनों जागरण की एक महिला कर्मी ने मुकदमा भी लिखाया था जिसमें कई तरह के आरोप लगाए गए हैं.
रवि कुमार ने इंडिया टीवी में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर ज्वाइन कर लिया है. वे इसके पहले 4रीयल न्यूज और इंडिया न्यूज जैसे चैनलों में काम कर चुके हैं.. उन्होंने अपनी ज्वायनिंग की सूचना अपने फेसबुक वाल के जरिए अपने परिचितों और शुभचिंतकों को दी है.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





