Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

12 साल के अपने पत्रकारीय करियर में मेरी कोशिश रही है कि मुझसे गलत काम ना हो

Ashwini Sharma : पूरा देश एक बार फिर स्वतंत्रता की वर्षगांठ मना रहा है..एक बार फिर देश के लिए जान न्योछावर करने वाले शहीदों को याद किया जा रहा है लेकिन आज जो देश की हालत है वो बेहद ही दुखद है…मैं कोई निराशावादी इंसान नहीं हूं लेकिन आप भी ये मानते होंगे कि हमे आजादी दिलाने वाले अगर हमारे बीच होते तो वो खून के आंसू रो रहे होते..वैसे भी हम किस बात की खुशी मनाएं जहां देखो हर तरफ बेहाल लोग..कहीं प्रांत के नाम पर लडाई तो कहीं धर्म के नाम पर लड़ाई..कहीं भ्रष्टाचार का बोलबाला तो कहीं कर्ज के बोझतले आत्महत्या करते किसान..

Ashwini Sharma : पूरा देश एक बार फिर स्वतंत्रता की वर्षगांठ मना रहा है..एक बार फिर देश के लिए जान न्योछावर करने वाले शहीदों को याद किया जा रहा है लेकिन आज जो देश की हालत है वो बेहद ही दुखद है…मैं कोई निराशावादी इंसान नहीं हूं लेकिन आप भी ये मानते होंगे कि हमे आजादी दिलाने वाले अगर हमारे बीच होते तो वो खून के आंसू रो रहे होते..वैसे भी हम किस बात की खुशी मनाएं जहां देखो हर तरफ बेहाल लोग..कहीं प्रांत के नाम पर लडाई तो कहीं धर्म के नाम पर लड़ाई..कहीं भ्रष्टाचार का बोलबाला तो कहीं कर्ज के बोझतले आत्महत्या करते किसान..

कुछ नहीं सुधरा इतने सालों में..पहले हमारे नेता वाकइ नेता होते थे..देश की जनता की तकलीफ को अपनी तकलीफ समझते थे लेकिन अब के नेता अपनी तकलीफ भी जनता को देने में माहिर हो गए हैं..हर तरफ लूट खसोट मची हुई है..अगर आप गरीब हैं.. आपकी कोई पहचान नहीं है तो भूल जाइए सब कुछ..आपको उपर वाले ने जो सांस दिया है उसी के भरोसे आपको जिंदा रहना है..

हां अगर कोई भला मानुष मिल गया या फिर किसी को तरस आ गया तो थोड़ी राहत मिल जाएगी..लेकिन ज्यादातर ऐसा होता नहीं है..पत्रकारिता का ईमानदार पेशा भी बदनाम हुआ है कई लोग पत्रकारिता के पेशे में इसलिए आ रहे हैं ताकि अपनी धाक बढ़ाई जा सके और ज्यादा से ज्यादा मालामाल हुआ जाए..जो बेहद अफसोस की बात है..इस प्रवृत्ति से पत्रकारिता की चमक फीकी हो रही है..जो ईमानदारी से काम करना चाहते हैं उन्हें अपमान महसूस होता है..इस प्रवृति को रोकना होगा..मेरे इस विचार को जानकर आप सोचते होंगे कि अश्विनी खुद को बड़ा ईमानदार बनता है..हां मैं खुद को ईमानदार समझता हूं..12 साल के अपने पत्रकारिता के करियर में मेरी कोशिश रही है कि मुझसे गलत काम ना हो..ऐसा ना हो इसके लिए मैंने मुंबई महानगर पालिका के पूर्व उपायुक्त श्री गोरा खैरनार से प्रेरणा ली..उनके साथ कई साल समाजसेवा का भी कार्य किया यही नहीं अपने प्राचार्य पिता को भी अपना आदर्श बनाया जिनका जीवन त्याग से भरा रहा है..

काशी हिंदू विश्वविद्यालय से 1998 में दर्शन शास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद मुंबई के एमइटी कॉलेज से मैंने एनिमेशन ग्राफिक्स और एडिटिंग का कोर्स पूरा किया उसके बाद पत्रकारिता में प्रवेश किया और तब से कई तरह के काम न्यूज चैनलों के लिए कर चुका हूं फिलहाल साल 2009 से टीवी9 महाराष्ट्र के लिए क्राइम शो प्रोड्यूस कर रहा हूं..खैर आपको अपने बारे में बहुत कुछ बता चुका हूं.. आपका ऐसे ही आशीर्वाद मिलता रहे इस यकीन के साथ आप सभी को स्वतंत्रता की वर्षगांठ के मौके पर ढेर सारी बधाई देता हूं…

मुंबई के पत्रकार अश्विनी शर्मा के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...