ग्लैमर की दुनिया की चमक धमक दिखने वाली पत्रिकाओ के श्रेणी में 'स्टाईल हट' ने भी गुड़गाँव से इस दुनिया मे कदम रख दिया है। स्टाईल हट के एडिटर इन चीफ़ कर्मवीर कमल ने मैगज़ीन के कंटैंट के बारे मे बताते हुये कहा कि फ़ैशन और लाइफ स्टाईल पर आधारित इस मैगज़ीन मे फ़ैशन के अलावा हैल्थ, ब्यूटी, लाईफ स्टाईल और पेज 3 पार्टी के साथ साथ बॉलीवुड और हॉलीवुड को भी जगह दी गई हैं। आरंभ में ये पत्रिका टेब्लोइड साइज़ मे निकलेगी और मार्केट और पाठको के रेस्पोंस को देखते हुये जल्द ही इसे मैगज़ीन मे कन्वर्ट कर दिया जाएगा।
पिछले चार वर्षो से एक हिन्दी समाचार पत्र राष्ट्रीय आवाज़ निकाल रहे कर्मवीर का कहना है कि एक हिन्दी समाचार पत्र मे खासतौर पर जो सामाजिक मुद्दो से जुड़ा हो उसमे इस तरह के कंटैंट को ज्यादा स्थान नहीं दिया जा सकता इसीलिए ग्लैमर की दुनिया मे एंट्री के लिए स्टाईल हट की आवश्यकता थी। स्टाईल हट मे उभरते हुये मॉडल्स एवं डिज़ाइनरस को प्राथमिकता दी जाएगी। शुरुआती दौर मे स्टाईल हट का सर्कुलेश्न गुड़गाँव, दिल्ली, चंडीगढ़ और माया नागरी मुंबई मे किया जाएगा।
प्रेस रिलीज





