दैनिक जागरण, नोएडा से खबर है कि अरुण सिंह का इस्तीफा मैनेजमेंट ने स्वीकार कर लिया. अरुण ने प्रबंधन की कुछ नीतियों-कार्यशैली से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया था. कई दिनों तक अरुण को मनाने की कोशिश प्रबंधन ने की लेकिन जब अरुण अपना इस्तीफा वापस लेने को तैयार नहीं हुए तब मजबूरन मैनेजमेंट को उनका इस्तीफा स्वीकारना पड़ा. खबर है कि अरुण ने नेशनल दुनिया के चीफ जनरल मैनेजर के रूप में नई पारी की शुरुआत कर दी है. जागरण में अरुण सीनियर जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. अरुण को निशिकांत ठाकुर का खास आदमी माना जाता है. अरुण के जाने से निशिकांत खेमे को एक और बड़ा झटका लगा है.
उधर, एक अन्य जानकारी के मुताबिक युवा पत्रकार हरिशंकर शाही नष्ट हो चुके शहरी जल स्रोतों पर करेंगे शोध. हरिशंकर शाही को तराई और पूर्वांचल के 4 जिलों में अस्तित्व विहीन हो चुके जल स्रोतों पर शोध रिपोर्ट करने का दायित्व दिल्ली की एक बड़ी पर्यावरण संस्था की ओर से मिला है. हरिशंकर इससे पहले जिला स्तरीय पत्रकारिता व स्ट्रिंगरों की हकीकत पर एक स्वतंत्र शोध भी कर चुके हैं
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





