प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जस्टिस मार्कंडेय काटजू मीडिया के कामों को लेकर भले ही निशाना साधते हों पर पत्रकारों पर हमले को लेकर वे काफी गंभीर हैं. जस्टिस काटजू ने 26 दिसम्बर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को पत्र लिखकर पत्रकारों की सुरक्षा को गंभीरता से लेने की बात कही है. जस्टिस काटजू ने अपने पत्र में लिखा है कि पिछले दिनों महाराष्ट्र में कुछ मामलों को सबके सामने लाने के चलते योगेश कुटे और गणेश सोलंकी नाम के पत्रकारों के ऊपर हमला किया गया.
जस्टिस काटजू ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर आश्वासन दिया था, परन्तु इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है. पत्रकारों पर हमले रुक नहीं रहे हैं. उन्होंने महाराष्ट्र के मंत्री नारायण राणे की अध्यक्षता में पत्रकारों के मामले में रिपोर्ट देने के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री से मांगी है. काटजू पत्रकारों पर हो रहे हमलों से बहुत नाराज हैं तथा उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम को इस संदर्भ में ठोस कदम उठाने को कहा है. काटजू द्वारा लिखा गया पत्र इस प्रकार है…








