राजस्थान पत्रकार संघ की बीकानेर इकाई ने ग्रामीण और शहरी पत्रकारों के हितार्थ गत पंद्रह अगस्त को रखी गई एक मीटिंग में बीकानेर में मरुधर प्रेस क्लब के गठन की घोषणा की है। यह क्लब आम पत्रकारों के लिये समर्पित होगा तथा इस क्लब के द्वारा पत्रकारों के हित में अनेकों कार्यक्रम आयोजित किये जाएगे।
राजस्थान पत्रकार संघ के बीकानेर संभाग प्रभारी मधुप वशिष्ठ द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस प्रेस क्लब के लिये अतिशीघ ही तदर्थ समिति बना कर चुनावों की घोषणा कर दी जाएगी। वर्तमान में वरिष्ठ पत्रकार मोहन लाल शर्मा को संयोजक बनाया गया है तथा राजस्थान पत्रकार संघ के प्रदेष अध्यक्ष उमेन्द्र दाधीच को संरक्षक नियुक्त किया गया है। मरुधर प्रेस क्लब की सदस्यता के लिये राजस्थान भर के सक्रिय पत्रकारों से आवेदन लेने का क्रम रक्षा बंधन के बाद से आरंभ कर दिया जाएगा।





