Vikas Kumar : आज पटना में पत्रकार साथियों की बैठक हुई. करीब-करीब 30 लोग वहां भी इकट्ठा हुए. बातें हुईं. फिर तय हुआ कि सोमवार को डाकबंगला चौराहे से CNN IBN के दफ्तर तक एक रैली निकाली जाएगी. इस रैली से पहले शनिचर को पटना के पत्रकार साथी एक बार फिर बैठक करेंगे ताकि रैली की तैयारियों का जायजा लिया जा सके. यह जानकारी Abhishek Anand के हवाले से पहुंची है. शाम तक और जानकारी मिल जाएगी.
Samar Avinash : 320 पत्रकारों की एक साथ बर्खास्तगी पर संपादकों की चुप्पी पर गौर करियेगा। इसमें सब संपादक शामिल हैं। प्रतिबद्ध भी, आबद्ध भी, संबद्ध भी। कोई क्रांतिकारी, सामाजिक न्यायवादी, लोकतांत्रिक या किसी और क़िस्म का संपादक बोलता मिल जाय तो बताइयेगा। अब आप लेते रहिये उन्हीं से संघर्षदीक्षा।
फेसबुक से.





