महामना मदन मोहन मालवीय हिंदी पत्रकारिता संस्थान महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा मदन मोहन मालवीय जी की १५०वीं जयंती के स्मृति अंक के रूप में संप्रेषण शोध पत्रिका (ibsn 0976-4410) का प्रकाशन किया गया हैं. इस पत्रिका का यह दूसरा अंक हैं. इस बार का अंक सूचना के अधिकार पर केन्द्रित हैं.
जनवरी माह में संस्थान में सूचना के अधिकार पर दो दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया था. इस में
देश के जाने माने आरटीआई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था.सेमिनार में प्रस्तुत किये गए शोध पत्रों को पत्रिका में स्थान दे कर सूचना के अधिकार के विभिन्न आयामों से पाठकों को परिचित कराया गया हैं. यह अंक सूचना के अधिकार के सम्बन्ध में अध्ययन, अध्यापन, विश्लेषण की दृष्टि से भी उपयोगी और महत्वपूर्ण हैं. शोध पत्रिका के संपादक प्रो. ओम प्रकाश सिंह एवं संयोजक संपादक प्रो. राम मोहन पाठक हैं.
पत्रिका के संपादक एवं निदेशक प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने संपादकीय में लिखा हैं कि सूचना का अधिकार नया कानून है तथा इसका जीवन अभी छोटा ही है. इस कारण इसके सम्बन्ध में निरंतर अध्ययन और शोध आवश्यक हैं. जिससे पर्याप्त अध्ययन सामग्री एवं सिद्धांतों का विकास हो सके. इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए संप्रेषण पत्रिका की विषयवस्तु को सूचना के अधिकार पर केन्द्रित किया गया हैं. प्रो सिंह ने बताया कि संप्रेषक पत्रिका के आगामी अंक के लिए [email protected] ईमेल पर अपने शोध पत्र भेज सकते हैं.





