Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

नरेन्द्र दभोड़कर ‘साधना’ पत्रिका के प्रधान सम्पादक भी थे

Sheela Dongre : ''अन्ध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष और ''साधना'' पत्रिका के प्रधान सम्पादक श्री नरेन्द्र दभोड़कर की पूना में गोली मार कर हत्या कर दी गई … समाचार बहुत दुखदाई था …. पलभर मैं स्तब्ध रह गई … जाने कहां जा रहा है हमारा समाज … एक समाज को जागृत करते व्याक्ति को इस प्रकार चुप करा देना कहाँ का न्याय है? यदि इतनी ही भयभीत थी आप की श्रधा तो उस श्रद्धा की क्या कीमत रह गई …

Sheela Dongre : ''अन्ध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष और ''साधना'' पत्रिका के प्रधान सम्पादक श्री नरेन्द्र दभोड़कर की पूना में गोली मार कर हत्या कर दी गई … समाचार बहुत दुखदाई था …. पलभर मैं स्तब्ध रह गई … जाने कहां जा रहा है हमारा समाज … एक समाज को जागृत करते व्याक्ति को इस प्रकार चुप करा देना कहाँ का न्याय है? यदि इतनी ही भयभीत थी आप की श्रधा तो उस श्रद्धा की क्या कीमत रह गई …

सोच की लड़ाई सोच से लड़ी जानी चाहिए …यही नरेन्द्र दभोड़कर जी की सोच थी। प्रगतिशील विचारों की हत्या हुई है आज …आशा करती हूँ जादू टोना कानून बनाने में अब सरकार देर ना करे …. बहुत दुखी हूँ। अत्यंत दुखी मन से ''सार्थक नव्या'' और ''अहिसास'' की और से उस पवित्र आत्मा को भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ।

शीला डोंगरे

प्रधान सम्पादक ''सार्थक नव्या''


Prabhat Shunglu : महाराष्ट्र की तमाम सरकारों ( बीजेपी-शिवेसेना से लेकर कांग्रेस-एनसीपी ) पर लगता है डाभोल्कर के हत्यारे टाइप लोगों ने इतने सालों से काला जादू कर रखा था कि इनके सोचने, समझने की शक्ति सुन्न कर दी थी। काले जादू से मुक्त होना चाहते हो तो वो बिल पास करो। हो सकता है डाभोल्कर के हत्यारे पकड़ लिये जाएं मगर उनको सही मायनों में दंड देना है तो वो ( काला जादू विरोधी ) बिल पास करना पड़ेगा। कानून बनाओ। अब तुम्हारे पास वक्त नहीं बचा है। इससे पहले कि वो तुम तक पहुंचे उन्हे गांधी के कुछ पाठ पढ़ाने होंगे। गांधी को बार बार मरने मत दो। कानून बनाओ। फिर मैं बोलूंगा – जय महाराष्ट्र।


दिनेशराय द्विवेदी : अन्धश्रद्धा निर्मूलन कानून में अपराध घोषित किए जाने वाले कृत्य… डॉ. नरेन्द्र धाभोलकर जिन की पुणे में हत्या कर दी गई अंधश्रद्धा के विरुद्ध आंदोलन चलाए हुए थे। वे चाहते थे कि महाराष्ट्र सरकार अंन्धश्रद्धा निर्मूलन कानून बनाए। इस प्रस्तावित कानून में जिन कृत्यों को अपराध घोषित करने का प्रस्ताव था वे निम्न प्रकार हैं …

१) भूत उतारने के बहाने किसी व्यक्ति को, रस्सी या ज़ंजीर से बांधकर रखना, पीटना, लाठी या चाबुक से मारना, पादत्राण भिगाकर उसका पानी पिलाना, मिरची का धुआं देना, छत से लटकाना, रस्सी या बालों से बांधना, उस व्यक्ति के बाल उखाडना, व्यक्ति के शरीर पर या अवयवों पर गरम की वस्तु के दाग देकर हानि पहुँचाना, सार्वजनिक स्थान पर लैंगिक कृत्य करने की जबरदस्ती करना, व्यक्ति पर अघोरी कृत्य करना, मुँह में जबरदस्ती मूत्र या विष्ठा डालना या ऐसी कोई कृति करना।
२) किसी व्यक्ति को तथाकथित चमत्कार कर उससे आर्थिक प्राप्ति करना और इसी प्रकार ऐसे तथाकथित चमत्कारों का प्रचार और प्रसार कर लोगों को फंसाना, ठगना अथवा उन पर दहशत निर्माण करना।
३) अतिन्द्रीय शक्ति की कृपा प्राप्त करने के लिए ऐसी अघोरी प्रथाओं का अवलंब करना जिन से जान का खतरा होता हो या शरीर को प्राणघातक जख्म होते हों; और ऐसी प्रथाओं का अवलंब करने के लिए औरों को प्रवृत्त करना, उत्तेजितकरना या उन के साथ जबरदस्ती करना।
४) मूल्यवान वस्तु, गुप्त धन, जलस्रोत खोजने के बहाने या तत्सम कारणों से करनी, भानामति इत्यादि नामों से कोई भी अमानुष कृत्य करना या ऐसे अमानुष कृत्य करने और जारणमारण अथवा पर नरबलि देना या देने का प्रयास करना, या ऐसे अमानुष कृत्य करने की सलाह देना, उसके लिए प्रवृत्त करना, अथवा प्रोत्साहन देना।
५) अपने भीतर अतींद्रिय शक्ति है ऐसा आभास निर्माण कर अथवा अतींद्रिय शक्ति संचरित होने का आभास निर्माण कर औरों के मन में भय निर्माण करना या उस व्यक्ति का कहना न मानने पर बुरे परिणाम होने की धमकी देना।
६) कोई विशिष्ट व्यक्ति करनी करता है, काली विद्या करता है, भूत लगाता है, मंत्र-तंत्र से जानवरों की दूध देने की क्षमता समाप्त करता है, ऐसा बताकर उस व्यक्ति के बारे में संदेह निर्माण करना, इसी प्रकार कोई व्यक्ति अपशकुनी है, रोग फैलने का कारण इत्यादि बताकर या आभास निर्माण कर संबंधित व्यक्ति का जीना मुश्किल करना, कष्टमय करना या कठिन करना, कोई व्यक्ति शैतान या शैतान का अवतार है, ऐसा घोषित करना।
७) जारणमारण, करनी या टोटका करने का आरोप लगा कर किसी व्यक्ति के साथ मारपीट करना, उसे नग्नावस्था में घुमाना या उसके रोज के व्यवहार पर पाबंदी लगाना।
८) मंत्र की सहायता से भूत-पिशाचों का आव्हान कर या आव्हान करने की धमकी देकर लोगों के मन में घबराहट निर्माण करना, मंत्र-तंत्र अथावा तत्सम बातें बनाकर किसी व्यक्ति को विष-बाधा से मुक्त करने का आभास निर्माण करना, शारीरिक हानि (क्षति) होने के लिए भूत या अमानवी शक्ति का कोप होने का आभास करा देना, लोगों को वैद्यकीय उपचार लेने से रोककर, उसके बदले उन्हें अघोरी कृत्य या उपाय करने के लिए प्रवृत्त करना अथवा मंत्र-तंत्र (टोटका) जादूटोना अथवा अघोरी उपाय करने का आभास निर्माण कर लोगों को मृत्यु का भय दिखाना, पीडा देना या आर्थिक अथवा मानसिक हानि पहुँचाना।
९) कुत्ता, साँप, बिच्छु आदि के काटे व्यक्ति को वैद्यकीय उपचार लेने से रोककर या प्रतिबंध कर, उसके बदले, मंत्र-तंत्र, गंडा-धागा आदि अन्य उपचार करना।
१०) उंगली से शस्त्रक्रिया कर दिखाता हूँ ऐसा दावा करना या गर्भवती स्त्री के गर्भ का लिंग बदल कर दिखाता हूँ ऐसा दावा करना।
११) (क) स्वयं में विशेष शक्ति होने या किसी का अवतार होने या स्वयं पवित्र आत्मा होने का आभास निर्माण कर या उसके बातों में आई व्यक्ति को पूर्वजन्म में तू मेरी पत्नी, पति या प्रेयसी, प्रियकर था ऐसा बताकर, उस व्यक्ति के साथ लैंगिक संबंध रखना।
(ख) संतान न होनेवाली स्त्री को अतींद्रिय शक्ति द्वारा संतान होने का आश्वारसन देकर उसके साथ लैंगिक संबंध रखना।
१२) मंद बुद्धि के (mentally retarded) व्यक्ति में अतींद्रिय शक्ति है ऐसा अन्य लोगों के मन में आभास निर्माण कर उस व्यक्ति का धंधे या व्यवसाय के लिए प्रयोग करना।

शीला, प्रभात और दिनेश के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...