प्रिय यशवंतजी, आप मीडिया जगत की सूचना देने के लिए भड़ास मीडिया चलाते हैं और हम सबको इस पर गर्व है. आपके पोर्टल के माध्यम से सूचनाओं का जो आदान-प्रदान होता है वो पत्रकारों के लिए जरूरी है. कशिश न्यूज रांची से संचालित संस्था है जो लगातार तीन साल से चल रही है. आपके साइट पर इसके बारे में कभी किसी ने गलत सूचना नहीं दी.. हर बार हमें कशिश के बारे में जो सूचना आपके साइट से मिलती थी उसको लेकर हमें गर्व होता था… इतना ही नहीं, चैनल की शुरुआत में आपके साइट पर जो विज्ञापन दिया गया था, उसके माध्यम से 17 लोगों को रोजगार मिला जो अब भी संस्था से जुड़े हैं और कहीं ना कहीं आपके प्रति कृतज्ञ हैं.
दरअसल हाल ही में हमारी संस्था ने कुछ लोगों को निकाला जो अब ब्लॉगबाजी कर हमें बदनाम कर रहे हैं..हम आपको बता दें कि व्यक्तिगत टिप्पणी भी आपके साइट के माध्यम से की गयी है..जबकि सच्चाई ये है कि इन लोगों को कशिश ने अनियमितता के विभिन्न आरोपों के तहद बर्खास्त किया था.इनलोगों का टर्मिनेशन लेटर भी हमारे पास है.लेकिन इनलोगों के भविष्य को देखते हुए हमने कभी इसकी सूचना किसी माध्यम को नहीं देने की कोशिश की.. कशिश न्यूज आपसे बस इतना चाहता है कि आपकी साइट का उपयोग अगर से ये लोग व्यक्तिगत हितों से करते हैं तो इसे रोका जाए..और आज सुबह सुख-दुख के कॉलम में जो ''पत्रकारों,अधिकारियों का गठजोड़' शीर्षक वाली खबर हटा ली जाए क्योंकि ये पूर्वाग्रह से ग्रसित है.
आपका
अनूप
कशिश न्यूज़
रांची





