खबर भारती न्यूज चैनल से अरविंद पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर असिस्टेंट प्रोड्यूसर थे. अरिवंद ने अपनी नई पारी इंडिया न्यूज यूपी-उत्तराखंड के साथ शुरू करने जा रहे हैं. वे इसके पहले भी कुछ संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
दैनिक जनवाणी, मेरठ से खबर है कि मवाना के रिपोर्टर अजय ठाकुर को कार्यमुक्त कर दिया गया है. अजय अखबार की लांचिंग से ही जुड़े हुए थे. इन पर कुछ आरोप लगने के बाद इन्हें संस्थान से कार्यमुक्त कर दिया गया. अजय इसके पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.





