जागरण समूह ने पवन बंसल के कद को बढ़ाते हुए उन्हें जागरण सॉल्यूशन का सीओओ नियुक्त किया है. बसंल अब तक जागरण का ओओएच डिविजन को हेड कर रहे थे. जागरण प्रबंधन ने उनकी क्षमता को देखते हुए जागरण साल्यूशन के सीओओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है. बंसल नई जिम्मेदारी के साथ अपनी पुरानी जिम्मेदारियों को भी निभाएंगे. पवन इसके पहले कैस्ट्राल, रेव इंटरटेनमेंट समेत कई अन्य कंपनियों को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





