Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

डीएनए के आरई बने अनिल भारद्वाज, आर्यन के ऑपरेशन हेड बने वेद प्रकाश, रविकांत राजपूत दबंग दुनिया पहुंचे

डेली न्‍यूज एक्टिविस्‍ट, लखनऊ से खबर है कि समाचार संपादक के रूप में जिम्‍मेदारी निभा रहे अनिल उपाध्‍याय 'भारद्वाज' को प्रमोट करके स्‍थानीय संपादक बना दिया गया है. उनकी रिपोर्टिंग पहले की तरह संपादक अरविंद चतुर्वेदी को होगी. अनिल लगभग 28 सालों से प्रिंट एवं इलेक्‍ट्रानिक मीडिया में सक्रिय हैं. इन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत 1985 में वर्कर्स हेराल्‍ड, लखनऊ से की थी. इसके बाद लखनऊ में ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्‍ता एक्‍सप्रेस को अपनी सेवाएं दीं. 2003 में इन्‍होंने ईटीवी के साथ अपनी नई पारी शुरू की. चार सालों तक यहां काम करने के बाद ये डीएनए की लांचिंग टीम में स्‍पेशल करेस्‍पांडेंट बन गए. तब ये वरिष्‍ठ पदों पर यहीं कार्यरत थे.

न्‍यूज11, रांची से खबर है कि वेद प्रकाश ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां पर आउटपुट हेड के पद पर कार्यरत थे. वेद ने अपनी नई पारी आर्यन टीवी, पटना के साथ शुरू की है. उन्‍हें आर्यन में ऑपरेशन हेड बनाया गया है. चैनल की पूरी जिम्‍मेदारी उनके पास है. वे चैनल हेड की भूमिका भी निभाएंगे. अभिरंजन के इस्‍तीफे के बाद आर्यन में चैनल हेड का पद खाली चल रहा था. वेद न्‍यूज11 के लांचिंग के समय से इस चैनल से जुड़े हुए थे. चैनल को पहचान दिलाने में उनकी महत्‍वपूर्ण भूमिका रही. वे न्‍यूज11 से पहले सहारा समय को भी झारखंड में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 

रायपुर से खबर है कि एक साल तक हरिभूमि में कलेक्टोरेट व खेल बीट पर काम करने वाले रविकांत सिंह राजपूत ने हरिभूमि को छोड़ कर 'अमन पथ' में आमद दी थी. 'अमन पथ' में कुछ दिनों तक कार्य करने व अखबार की कार्यशौली से दुखी होकर उन्होंने दबंग दुनिया ज्वाइन कर लिया है. दबंग दुनिया में रविकांत कलेक्टोरेट व स्पोटर्स बीट के अलावा स्पेशल स्टोरी पर कार्य करेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...