Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

उत्तर प्रदेश

चौरासी कोसी यात्रा को लेकर कथित संत चिन्मयानंद से साध्वी चिदर्पिता के सवाल

सामाजिक, राजनैतिक और धार्मिक स्तर पर पूरी तरह शून्य हो चुके चौरासी कोसी परिक्रमा को लेकर विवाद उत्पन्न करके पुनः चर्चा में आने का प्रयास करने वाले कथित संत चिन्मयानंद से मैं करोड़ों हिन्दुओं की ओर से ही नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की ओर से सार्वजनिक रूप से सवाल कर रही हूँ जिसका वे सार्वजनिक रूप से ही जवाब दें… कि वह कौन से संत समाज के अगुआ बनकर चौरासी कोसी यात्रा को निकालने की जिद कर रहे हैं? कौन से अखाड़े के एवं कितने लोग उनके साथ हैं?

सामाजिक, राजनैतिक और धार्मिक स्तर पर पूरी तरह शून्य हो चुके चौरासी कोसी परिक्रमा को लेकर विवाद उत्पन्न करके पुनः चर्चा में आने का प्रयास करने वाले कथित संत चिन्मयानंद से मैं करोड़ों हिन्दुओं की ओर से ही नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की ओर से सार्वजनिक रूप से सवाल कर रही हूँ जिसका वे सार्वजनिक रूप से ही जवाब दें… कि वह कौन से संत समाज के अगुआ बनकर चौरासी कोसी यात्रा को निकालने की जिद कर रहे हैं? कौन से अखाड़े के एवं कितने लोग उनके साथ हैं?

सपा सुप्रीमो श्री मुलायम सिंह, मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव और वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री श्री आज़म खां को कोसने से पहले वह देश की जनता को यह बताएं कि क्या वह स्वयं राम नाम का जप करते हैं? हरिद्वार में भागीरथी के किनारे विशाल आश्रम हैं जहाँ गंगा के नाम पर अपार चंदा आता है, पर यह बताएं कि उन्होंने कब से गंगा स्नान नहीं किया है? जो व्यक्ति राम नाम का कभी जप नहीं करता, गंगा किनारे रहने के बावजूद गंगा स्नान नहीं करता, आचमन नहीं करता, आश्रम में रहने के बावजूद आश्रम के ही मन्दिर में जो व्यक्ति कभी जल नहीं चढ़ाता, जहाँ बड़े से बड़े व्यक्ति के जूते उतरवाये जाते हैं, जहाँ लोग मंदिर की ही भाँति पूजा-अर्चना करते हैं, उस गुरु गद्दी के आगे जो जूते पहनकर जाता है, वह व्यक्ति जब राम मंदिर के निर्माण और चौरासी कोसी यात्रा की जिद करता दिखता है तो हास्यास्पद लगता है…

आगे पूछना चाहूंगी कि आश्रम द्वारा संचालित शैक्षिक संस्थाओं में उन्होंने अपने परिजनों को नौकरी क्यों दे रखी है? संत के लिए तो सम्पूर्ण समाज एक सा ही होना चाहिए और नियमानुसार भी संस्था की समिति का कोई भी पदाधिकारी अपने खून के रिश्ते को वेतनभोगी कर्मचारी नहीं बना सकता तो उनके रिश्तेदार आश्रम में क्यों रहते हैं?  शुरुआत में जब संत राजनीति में आये तो आलोचना होने पर यह तर्क दिए गए कि संतों के आने से पतित हो चुकी राजनीति पुनः स्वच्छ हो जाएगी लेकिन कथित संत चिन्मयानंद की स्वयं की शैक्षिक संस्थाओं में ही करोड़ों के घोटाले हैं… शैक्षिक संस्थाओं और शिक्षा के विकास के लिए उपयोग होने वाले धन से वह खुद मोबाईल, गाड़ी क्यों खरीदते हैं? संपन्न होने के बावजूद रोटी तक शैक्षिक संस्थाओं के धन से ही क्यों खाते हैं?

आश्रम का खाने की बजाय होना तो यह चाहिए कि वे अपने संपर्क के लोगों से सहयोग लेकर संस्थाओं और आश्रमों का चहुंमुखी विकास करें… चौरासी कोसी परिक्रमा पर प्रतिबंध आज लगा है पर यह तिथि, महीना, रितु प्रतिवर्ष आते हैं तो चिन्मयानंद बताएं कि पिछले 12 वर्षों में उन्होंने कितनी बार यह परिक्रमा की है? इस चौरासी कोसी यात्रा का ध्यान उन्हें इससे पहले क्यों नहीं आया? आज वे कह रहे हैं कि राम मंदिर निर्माण आन्दोलन कभी रुका ही नहीं था तो साथ में यह भी स्पष्ट करें कि यह आन्दोलन कब, कहाँ और कैसे चल रहा था? यदि वाकई चल रहा था तो यह भी स्पष्ट करें कि क्या उनका भारत की न्याय व्यवस्था में विश्वास नहीं है? जब श्रीराम मंदिर का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है तो वे गोपनीय या सार्वजानिक तौर पर आन्दोलन चला ही क्यों रहे थे?

शाहजहाँपुर की जनता ने उन्हें भली-भाँती जानने के कारण लोकसभा चुनाव में पहली बार में ही नकार दिया था लेकिन वे स्पष्ट करें कि अपने किसी भी क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ने की हिम्मत वे क्यों नहीं जुटा पाए? लोगों की धार्मिक भावनाओं का दुरुपयोग कर बदायूं, मछलीशहर और जौनपुर से सांसद रह चुके चिन्मयानंद यह भी बताएं कि इन लोकसभा क्षेत्रों से क्या उनका अब कोई सरोकार है? क्या उनके पास इन क्षेत्रों से जुड़ा एक भी मुद्दा नहीं है जो एक बार फिर धार्मिक भावनाओं के सहारे ही राजनीतक मैदान में आना चाह रहे हैं? अंत में एक सवाल विश्व हिन्दू परिषद्, भारतीय जनता पार्टी से कि आखिर उनकी क्या मजबूरी है जो एक ऐसे दागी व्यक्ति को साथ लेने की जिसे उसके अपने आश्रम की ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी के पद से बेदखल कर दिया गया है… क्या उनके पास राम मंदिर के लिए साथ चलने वाले लोगों का अकाल पड़ गया है जो मर्यादापुरुषोत्तम राम के नाम की मर्यादा की भी अनदेखी की जा रही है? क्या वे निर्णय होने तक, छवि बेदाग साबित होने तक ऐसे लोगों से दूरी बनाना उचित नहीं समझते?

साध्वी चिदर्पिता सरस्वती

निवर्तमान प्रबंधक
मुमुक्षु आश्रम, शाहजहांपुर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...