पीटीआई-भाषा की तरफ से जारी खबर के मुताबिक असम में हुए धमाके में दो पत्रकार भी घायल हो गए हैं. इनमें एक फोटो जर्नलिस्ट है और दूसरा टीवी जर्नलिस्ट. मंगलदोई से मिली खबरों के मुताबिक असम के दरांग जिले में यहां मंगलदोई पुलिस थाना के अंदर संदिग्ध उल्फा उग्रवादियों ने एक ग्रेनेड से विस्फोट किया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी और दो पत्रकार सहित कम से कम पांच लोग घायल हो गए.
सूत्रों ने बताया कि प्रबोध नाथ, गौरी शर्मा और पवित्र साइकिया नाम के तीन पुलिसकर्मियों के अलावा फोटो पत्रकार दुलाल डेका और एक स्थानीय चैनल की रिपोर्टर गगन ज्योति सहरिया विस्फोट में घायल हो गए.





