Ashutosh Agnihotri : इटावा में आज शाम हिंदी दैनिक आज के बकेबर क्षेत्र के प्रतिनिधि राकेश शर्मा को कुछ लोगों ने गोली मार दी! उनकी मौके पर ही मौत हो गयी! बकेवर पुलिस आधे घंटे तक मौके पर नहीं पहुची! ढाई घंटे बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निलाब्जा चौधरी जिला अस्पताल में पहुचे!
पत्रकारों ने सवाल किया तो कप्तान साहब बोले उन्हें घटना ही पता नहीं चली. वे तो शिवपाल जी के लैपटॉप वितरण कि तयारी में लगे थे.. इटावा में प्रशासन और पुलिस नेताओं कि जी हुजूरी में लगी है. जनता लुट रही है और सच लिखने पर पत्रकारों को गोलिया पड़ रही हैं. जय हो अखिलेश सरकार की..
आशुतोष अग्निहोत्री के फेसबुक वॉल से.





