Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

बयान देने पहुंची टीना अंबानी ने जज को विशेष मेहमान बनकर मुंबई आने का न्योता दे डाला

नई दिल्ली : विशेष सीबीआई अदालत ने कहा कि सवालों का जवाब देने के मामले में टीना अंबानी अपने पति अनिल अंबानी से बेहतर हैं. टीना 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में अभियोजन पक्ष के गवाह के रूप में पेश हुईं. विशेष सीबीआई जज ओपी सैनी ने मुस्कुराते हुए कहा, ''ये अंबानी साहब से बेहतर हैं.'' इस पर बचाव पक्ष के वकील ने कहा, ''सर, यही वजह है कि ये उनकी (अंबानी की) पत्नी हैं.''

नई दिल्ली : विशेष सीबीआई अदालत ने कहा कि सवालों का जवाब देने के मामले में टीना अंबानी अपने पति अनिल अंबानी से बेहतर हैं. टीना 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में अभियोजन पक्ष के गवाह के रूप में पेश हुईं. विशेष सीबीआई जज ओपी सैनी ने मुस्कुराते हुए कहा, ''ये अंबानी साहब से बेहतर हैं.'' इस पर बचाव पक्ष के वकील ने कहा, ''सर, यही वजह है कि ये उनकी (अंबानी की) पत्नी हैं.''

55 वर्षीय पूर्व बालीवुड अभिनेत्री के अदालत में आने की वजह से कल की तुलना में अधिक लोग थे. कल अनिल अंबानी अदालत में पेश हुए थे. अपनी पेशी के समय से एक घंटा पहले पहुंची टीना से अदालत का स्टाफ आटोग्राफ मांग रहा था. अदालत में काफी वकील, इंटर्न, पत्रकार और अन्य अदालतों के कर्मचारी मौजूद थे. अपनी पेशी पूरी होने के बाद टीना ने जज और अदालत के अन्य कर्मचारियों का धन्यवाद दिया. उन्होंने जज को विशेष आमंत्री के रुप में मुंबई में उनके अस्पताल आने का न्योता दिया. इस पर जज ओ पी सैनी सिर्फ मुस्कुरा कर रह गए. रिलायंस टेलीकाम की ओर से उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने कहा कि वह जज को सिर्फ विशेष मेहमान के रूप में आमंत्रित कर रही हैं.

टीना अंबानी की गवाही पर सीबीआई ने आपत्ति उठाते हुए कहा कि वह जानबूझकर तथ्यों को छुपा रही हैं. न्यायाधीश ने इसे 'अभियोजन' के प्रतिकूल बताया. विशेष सीबीआई न्यायाधीश ओपी सैनी ने कहा कि यह प्रतिकूलता आरडीएजी से जुड़ी उन कंपनियों के बारे में याद करने में उनकी विफलता से उत्पन्न होती है जिनके कागजात पर उन्होंने हस्ताक्षर किये थे. न्यायाधीश ने कहा कि इस मामले में यद्यपि गवाह (टीना) का पहले का कोई बयान नहीं है और न ही उन्होंने अभियोजन पक्ष के प्रकिूल कोई नया तथ्य रखा है पर निश्चित रूप से उन्होंने कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए है जो उन्हें दिखाए जा चुके हैं.

न्यायाधीश सैनी ने सीबीआई को अपनी गवाह टीना अंबानी से पूछताछ की अनुमति देते हुए कहा कहा कि इस तरह कंपनियों के बारे में उन्हें याद नहीं आना उनकी ओर से प्रतिकूल उत्पन्न करता है जिनके दस्तावेजों पर उन्होंने हस्ताक्षर किये थे.  उल्लेखनीय है कि अनिल अंबानी से कल सीबीआई के वकील ने जिरह की. उसके बाद उन्होंने फरवरी 2011 के दौरान जांच के दौरान दिये गये बयान से मुकर गये. बयान दर्ज कराने जाने के दौरान जब टीना ने कहा कि उन्हें मामले में अभियुक्त स्वान टेलीकाम प्राइवेट लि. के बारे में कोई जानकारी नहीं है तो विशेष सरकारी वकील यूयू ललित ने अदालत से अनुरोध किया कि उन्हें गवाह से प्रश्न पूछने की अनुमति दी जाए.

टूजी केस में रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के मालिक अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी शुक्रवार को बतौर गवाह अदालत में पेश हुईं। अनिल के बयान के बाद टीना अंबानी के अदालत में दिए गए बयान पर भी सीबीआई ने असहमति जताई। सीबीआई ने अदालत से कहा कि टीना जानकारियां छिपाने की कोशिश कर रही हैं। बावजूद इसके टीना ने अपना बयान अदालत में पूरा किया।

शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली में सीबीआई की विशेष अदालत में गहमा-गहमी रही। दोपहर डेढ़ बजे टीना अंबानी काले रंग की कार से पटियाला हाउस कोर्ट परिसर में आईं। कार से उतरते ही उनका सिर छतरियों से घिर गया और आसपास बन गई मानव दीवार। मकसद था घंटों से टीना की एक छवि कैद करने के लिए लालायित फोटो पत्रकारों को एक झलक भी कैद करने से रोकना। कोर्ट में दाखिल होने तक उनके पति अनिल अंबानी के लोगों ने उन्हें घेरे रखा। दोपहर ठीक दो बजे जैसे ही अदालत की कार्यवाही शुरू हुई रिलायंस एडीएजी प्रमुख अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी ने बतौर गवाह अपने बयान दर्ज कराने शुरू किए।

सीबीआई ने टीना अंबानी से कई सवाल पूछे लेकिन ज्यादातर सवालों का एक ही जवाब था मुझे कुछ याद नहीं और सब कुछ रिकार्ड पर है. लिहाजा सीबीआई को अदालत में कहना पड़ा की टीना कुछ जानकारियां छुपाने की कोशिश कर रही हैं. सीबीआई ने एक के बाद एक कई सवाल टीना से पूछे, जिनमें से कई वो थे जो गुरुवार को अनिल अंबानी से पूछे गए थे.

सीबीआई- क्या आप टाइगर या जेब्रा कंपनी को जानती हैं?

टीना- मैं सामाजिक कार्यकर्ता हूं और मुझे इस बारे में नहीं मालूम।

सीबीआई- रिलायंस एडीएजी ग्रुप में आपकी क्या भूमिका थी?

टीना- कंपनी में उनकी कोई भूमिका नहीं थी।

सीबीआई ने टीना को बैंक के कुछ कागजात दिखाए, इन दस्तावेजों पर टीना अंबानी और कंपनी के कुछ अधिकारियों के हस्ताक्षर थे। इसके बाद पूछा- क्या आप इन कागजातों को पहचानती हैं?

टीना- हां, वो इन दस्तखतों को पहचानती हैं.

सीबीआई- क्या आप अपनी कंपनी के तीन अधिकारी गौतम दोशी, हरि नायर और सुरेंद्र पिपारा को पहचानती हैं?

टीना- इस बारे में जानकारी नहीं है.

टीना के ऐसे जवाबों पर सीबीआई ने असहमति जताई. इसके बाद अदालत की इजाजत के बाद सीबीआई ने कुछ और सवाल टीना से पूछे. सुनवाई के दौरान अदालत ने टीना से कहा कि उनकी याददाश्त अनिल अंबानी से ज्यादा तेज है, जो कल गवाही दे चुके हैं. गवाही खत्म होने के बाद टीना ने जज और वकीलों से कहा कि आप लोग मेरे अस्पताल आइए और देखिए कि मैं कैसा काम कर रही हूं. बीते दो दिनों में अनिल और टीना की गवाही पूरी हो चुकी है. लेकिन सीबीआई के हाथ खाली हैं. कुछ टेलीकॉम कंपनियों में फर्जी तरीके से लगाई गई रकम की जानकारी पाने का सीबीआई का मकसद अभी तक तो पूरा होता नहीं दिख रहा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...