Sanjay Tiwari : कुल जमा 15-16 साल की उमर होगी उसकी। लेकिन फ्रेंड के अलावा कोई 15-16 ब्वायफ्रेंड। पूरा इलाका जानता है, लेकिन कोई कुछ नहीं बोलता। सुना है, एक दिन उसकी मां ने उसको "यह सब" करने से रोका तो उसने धमकी दी, घर से उठवा देगी। आमतौर लोग पुलिस से डरते हैं, लेकिन पुलिसवाले भी उससे पनाह मांगते हैं। कोई कह रहा था कि अब तो उसने उगाही, वसूली के कारोबार में भी हाथ डाल दिया है। लड़कियों को लड़के पटाने की ट्रेनिंग अलग से देती है। फीस के बतौर क्या लेती है, पता नहीं लेकिन उसके किस्से बड़े रोचक होते जा रहे हैं।
हिन्दू लड़की है लेकिन उसके नब्बे फीसदी से ज्यादा दोस्त मुसलमान हैं। आमतौर पर मुस्लिम लड़कों के बारे में कहा जाता है कि वे जानबूझकर हिन्दू लड़कियों को "पटाते" हैं लेकिन यह ऐसी बंदी है जो मुसलमान लड़कों का "शिकार'' करती है, सीना ठोंककर। पूरी हिन्दू जेहादी नजर आती है। आंख में आंख डालकर ही बात नहीं करती, खुलेआम हाथ में हाथ पकड़कर बात करती है। कई बातें तो मैं लिख भी नहीं सकता लेकिन वह खुलेआम बोलती है। स्कूटी की सवारी ऊपर से सीख लिया है। अगर आधुनिक हन्टरवाली फिल्म बनानी हो तो बहुत बढ़िया किरदार है। लेकिन क्या करें, भारतीय दंड संहिता की परिभाषा के अनुसार फिलहाल वह नाबालिग है।
विस्फोट डाट काम के एडिटर संजय तिवारी के फेसबुक वॉल से.





