कनाडा में केलोवना के मेयर उस दौरान अचानक हक्केबक्के रह गए, जब एक इंटरव्यू के दौरान रेडियो होस्ट और न्यूजपेपर कॉलमनिस्ट टॉपलेस हो गई। बावजूद इसके की मेयर जरा भी विचलित नहीं हुए और पूरा इंटरव्यू खत्म किया। लॉरी वेलबॉर्न कनाडा एक रेडियो शो की एंकर हैं, इसके अलावा वह अखबारों के लिए आर्टिकल भी लिखती हैं।
ब्रिटिश कोलंबिया के केलोवना के मेयर वॉल्टर ग्रे से इंटरव्यू के दौरान लौरी ने पूछा कि कस्बे में सार्वजनिक रूप से महिलाओं
का छाती खोल कर रहना क्या वैध है। अगर वह भी टॉपलेस होकर सड़कों पर बिंदास घूमे तो क्या होगा। खास बात यह थी कि ये इंटरव्यू रिकॉर्ड हो रहा था। लेकिन इससे पहले मेयर ग्रे सवाल का जवाब दे पाते लॉरी ने माइक्रोफोन मेयर के हाथ में देते हुए खुद को टॉपलेस कर लिया।
अचानक हुए इस घटनाक्रम पर मेयर चौंक गए और पूछा कि वह ये क्या कर रही हैं। इस पर लॉरी ने कहा कि मुझे गर्मी लग रही है। इस अजीब स्थिति के बीच मेयर ने खुद को संभाला और कहा कि यदि कोई इस मामले में पुलिस को कॉल करता है तो प्रशासन को थोड़ा बहुत हस्तक्षेप करना ही पड़ता है। सच मायने में यह टॉपलेस होना महिलाओं के लिए पूरी तरह से कानूनी है, जैसा कि पुरुषों के लिए है। लॉरी रविवार को वर्ल्ड टॉपलेस डे के मौके पर मेयर से स्थानीय महिलाओं को लेकर बात कर रही थीं। कनाडा में महिलाओं का सार्वजनिक रूप से टॉपलेस होना पूरी तरह से वैध माना जाता है। बशर्ते यह अभद्र न लगे।





