एक मेल के जरिए मिली सूचना के अनुसार उपजा बरेली के अध्यक्ष पवन सक्सेना नवभारत टाइम्स, बरेली के इंचार्ज बन गए हैं. पवन सक्सेना ने विश्व मानव से अपने करियर की शुरुआत की थी. वो अमर उजाला के बाद दैनिक जागरण में भी रहे. जमीन के कामकाज से जुड़ने की पुष्टि के बाद जागरण मैनेजमेंट ने उनका तबादला इलाहाबाद कर दिया था जिस पर उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. करीब साल भर बाद अब वे नवभारत टाइम्स के जरिए नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं.
उधर, एक अन्य सूचना के मुताबिक बरेली से ही खबर है कि दैनिक जागरण के रिपोर्टर राजीव शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वे अमर उजाला, बरेली संग नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं. राजीव अमर उजाला में सीनियर रिपोर्टर होंगे. राजीव एजुकेशन बीट देखते थे दैनिक जागरण में.
[email protected] पर मेल करके आप सूचनाएं शेयर कर सकते हैं.





