Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

दैनिक भास्कर दिल्ली में छंटनी शुरू, विमल झा और रफीक विशाल की विदाई, संजीव क्षितिज और हरिमोहन मिश्रा के जाने की चर्चा

सीएनएन-आईबीएन और आईबीएन7 में सैकड़ों लोगों की छंटनी की मार से पत्रकार समुदाय अभी उबरा भी नहीं था कि दिल्ली में ही एक बड़े अखबार का एडिशन बंद करने व छंटनी की कवायद शुरू हो गई है. भास्कर प्रबंधन दैनिक भास्कर दिल्ली का शटर गिरा रहा है. बताया जाता है कि दिल्ली एडिशन के नाम पर दिल्ली में बस पांच-सात लोग रहेंगे. जनरल डेस्क भोपाल शिफ्ट किया जा रहा है. बाकी सारे पेजेज भोपाल में तैयार व फाइनल होंगे. केवल प्रिंटिंग का काम दिल्ली में किया जाएगा. इस तरह सैकड़ों लोगों को अब कार्यमुक्त करने व ट्रांसफर करने की कवायद शुरू हो चुकी है.

ताजी सूचना के मुताबिक दैनिक भास्कर दिल्ली में कार्यरत विमल झा और रफीक विशाल को कार्यमुक्ति का पत्र थमा दिया गया है. इनको एक महीने का नोटिस प्रबंधन ने दिया है. विमल झा न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत थे और एडिटोरियल पेज देखते थे. रफीक विशाल चीफ कापी एडिटर के पद पर थे और गुड़गांव-फरीदाबाद डेस्क हैंडल करते थे. इन दोनों को दिए गए लेटर में महीने भर का वक्त दिया गया है. कई और लोगों की विदाई के चर्चे हैं. वरिष्ठ पत्रकार संजीव क्षितिज और हरिमोहन मिश्रा के बारे में बताया जा रहा है कि इनका भी नाम छंटनी की लिस्ट में है. पर इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पा रही है. संजीव क्षितिज एक्जीक्यूटिव एडिटर के पद पर भास्कर, दिल्ली में कार्यरत हैं. हरिमोहन मिश्रा डिप्टी एडिटर हैं और जनरल डेस्क देखते हैं.

संबंधित खबरें…

दैनिक भास्कर का दिल्ली संस्करण बंद, सैकड़ों पत्रकार सड़क पर

कारपोरेट का कसाई अब पहुंचा है भास्कर के दिल्ली दफ्तर

क्या भास्कर का दिल्ली एडिशन पहली तारीख से बंद हो रहा है?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...