Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

अजय सेतिया नहीं बन पाए उत्तराखंड के चौथे सूचना आयुक्त

जुलाई महीने में भड़ास4मीडिया पर खबर छपी थी कि 'पत्रकार अजय सेतिया होंगे उत्‍तराखंड के चौथे सूचना आयुक्‍त'. इस खबर के छपने पर काफी बवाल हुआ था. उत्तराखंड के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में भी चौथे सूचना आयुक्त के रखे जाने और प्रदेश के बाहर के व्यक्ति को यह पद देने को लेकर हलचल देखी गई थी. उत्तराखंड में राज्यपाल ने डा. निशंक के जमाने में किए गए इस फैसले को अनुमति नहीं दी और फाइल लौटा दी थी.

जुलाई महीने में भड़ास4मीडिया पर खबर छपी थी कि 'पत्रकार अजय सेतिया होंगे उत्‍तराखंड के चौथे सूचना आयुक्‍त'. इस खबर के छपने पर काफी बवाल हुआ था. उत्तराखंड के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में भी चौथे सूचना आयुक्त के रखे जाने और प्रदेश के बाहर के व्यक्ति को यह पद देने को लेकर हलचल देखी गई थी. उत्तराखंड में राज्यपाल ने डा. निशंक के जमाने में किए गए इस फैसले को अनुमति नहीं दी और फाइल लौटा दी थी.

विपक्ष ने भी इस नियुक्ति पर सवालिया निशान लगाते हुए विपक्ष के नेता की राय न लिए जाने के कारण आपत्ति जताई थी. आखिरकार बड़े वितंडे और राज्यपाल की अनुमति ने मिलने के कारण अजय सेतिया की नियुक्ति की मामला अधर में लटक गया. बाद में खुद अजय सेतिया ने इस प्रकरण से अपने को अलग कर लिया. वर्तमान में उत्तराखंड में मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में एनएस नपलच्याल कार्यरत हैं, जबकि विनोद नौटियाल, प्रभात डबराल और अनिल शर्मा सूचना आयुक्त हैं.

राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त एनएस नपल्चयाल ने भी नए सूचना आयुक्त की नियुक्ति को गैर जरूरी बता दिया था. इस प्रकरण के बारे में अजय सेतिया ने भड़ास4मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी नियुक्ति को लेकर उत्तराखंड में जो विवाद उठ खड़ा हुआ था, उस कारण उन्होंने खुद के नाम को वापस ले लेना उचित समझा. अजय ने बताया कि वे इन दिनों एक नए प्रोजेक्ट की तैयारी में हैं. जल्द ही अपनी नई शुरुआत के बारे में जानकारी देंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...