Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

उड़ते जहाज में आसाराम समर्थकों का ‘मीडिया पर पंच’

मुंबई। पिछले 12 दिनों से जो इनसान सबसे ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है तो वह है आसाराम बापू। 16 साल की लड़की द्वारा बलात्कार के आरोप को झेल रहे आसाराम मंगलवार को इंदौर से सूरत जाते वक्त एक दफा फिर चर्चा में इससिए आ गए क्योंकि उड़ते जहाज में आसाराम के समर्थकों ने टीवी चैनल 'आजतक' के कैमरामैन पर अपना पंच चला दिया। आसाराम की मौजूदगी में उनके समर्थकों ने रिपोर्टर को अपशब्द कहे, हाथापाई हुई, कैमरा गिरा दिया और देख लेने की धमकी दी। यदि विमान के क्रू मेंबर आकर मामले को शांत नहीं करते तो हो सकता था कि हवा में ही कोई अनहोनी हो जाती…
 
मुंबई। पिछले 12 दिनों से जो इनसान सबसे ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है तो वह है आसाराम बापू। 16 साल की लड़की द्वारा बलात्कार के आरोप को झेल रहे आसाराम मंगलवार को इंदौर से सूरत जाते वक्त एक दफा फिर चर्चा में इससिए आ गए क्योंकि उड़ते जहाज में आसाराम के समर्थकों ने टीवी चैनल 'आजतक' के कैमरामैन पर अपना पंच चला दिया। आसाराम की मौजूदगी में उनके समर्थकों ने रिपोर्टर को अपशब्द कहे, हाथापाई हुई, कैमरा गिरा दिया और देख लेने की धमकी दी। यदि विमान के क्रू मेंबर आकर मामले को शांत नहीं करते तो हो सकता था कि हवा में ही कोई अनहोनी हो जाती…
 
दअरसल एक नाबालिग लड़की द्वारा बलात्कार के गंभीर आरोप लगने के बाद आसाराम बापू इंदौर में अज्ञातवास बिताने आए थे, लेकिन मंगलवार के दिन वे पत्रकारों के सामने अपनी बात रखने के लिए आ गए। मीडिया ने उनका लाइव इंटरव्यू लिया।  इस इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि वे अग्रिम जमानत नहीं लेंगे, उनके खिलाफ गंभीर साजिश रची जा रही है, उन्हें जो कुछ कहना है, वे कोर्ट के सामने कहेंगे। मीडिया के कई गंभीर सवालों का आसाराम ने या तो जवाब नहीं दिया या फिर उसे हंसी में गुम कर दिया। वे बार-बार घड़ी देख रहे थे और बता रहे थे कि उनके विमान में सवार होने का वक्त हो गया है।
 
आसाराम इंदौर से सूरत जाने के लिए विमान में सवार हुए। मुंबई में जब विमान आसमान में था, तब 'आजतक' के ‍रिपोर्टर ने अपने कैमरामैन के साथ आसाराम से यह जानना चाहा कि उन पर लगे आरोप के बारे में वे क्या कहना चाहते हैं? सवाल का जवाब मिलता, उसके पहले ही विमान में मौजूद आसाराम की महिला ब्रिगेड ने मीडिया से बदतमीजी शुरू कर दी। कुछ ने कैमरे पर हाथ धर दिया ताकि कैमरा आसाराम को कैद नहीं कर सके। इस रोक के बाद भी कैमरा चालू था, जिससे यह पता चल रहा था कि आसाराम ने सवाल के जवाब में कुछ नहीं कहा…कुछ देर बाद मुंह पर कपड़ा रख लिया। वे पैर पसारे विमान की खिड़की में देखते रहे। मीडिया के साथ बदसलूकी जारी थी और आसाराम चुपचाप तमाशा देखते रहे।  आसाराम का अगला कार्यक्रम सूरत में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर श्रीकृष्ण लीला रचाने का है…आसाराम की यह लीला रचती, उसके पहले ही हवा में एक नई लीला सामने आ गई, जिसकी वजह से वे फिर विवादों में घिर गए हैं। (वेबदुनिया न्यूज)
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...