Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

मेरठ

ट्रेनी-ट्रेनी जपो, चले आएंगे बिहारी…

Jitendra Dixit :  राधे-राधे जपो…. उन दिनों पत्रकार साथी राधे-राधे गुनगुनाते मिलते थे। एक-दूसरे को देखकर यही जपना और फिर खिलखिलाना। बात तब की है जब अमर उजाला हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और जम्मू में विस्तार की तैयारी में लगा था। बड़े पैमाने पर पत्रकारों की भर्ती चल रही थी। विस्तार की सभी गतिविधियां मेरठ से ही संचालित हो रहीं थी। तब मेरठ में ही अमर उजाला का कॉरपोरेट आफिस था। दफ्तर में पूरा दिन पूर्वांचल और बिहार के युवाओं का जमावड़ा रहता था। 
Jitendra Dixit :  राधे-राधे जपो…. उन दिनों पत्रकार साथी राधे-राधे गुनगुनाते मिलते थे। एक-दूसरे को देखकर यही जपना और फिर खिलखिलाना। बात तब की है जब अमर उजाला हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और जम्मू में विस्तार की तैयारी में लगा था। बड़े पैमाने पर पत्रकारों की भर्ती चल रही थी। विस्तार की सभी गतिविधियां मेरठ से ही संचालित हो रहीं थी। तब मेरठ में ही अमर उजाला का कॉरपोरेट आफिस था। दफ्तर में पूरा दिन पूर्वांचल और बिहार के युवाओं का जमावड़ा रहता था। 
लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के दौर चलते रहते थे। भर्ती में सबसे ज्यादा भीड़ बिहारी युवाओं की देखकर संपादकीय विभाग में राधे-राधे जपो चले आएंगे….भजन की पैरोडी तैयार की गयी। सभी साथियों की जुबान पर रहता था- ट्रेनी-ट्रेनी जपो, चले आएंगे बिहारी। आज जन्माष्टमी पर सहज ही यह पैरोडी याद आ गयी। कान्हा परमानंद हैं। उन्हें कभी किसी ने उदास नहीं देखा। प्रतिकूल स्थिति में भी वह खिन्न नहीं हुए। सदा-सर्वदा उनके अधरों पर मनमोहिनी मुस्कान रही। उन्हीं को केंद्र में रखकर प्रकृति का विस्तार हुआ। उनका सानिध्य प्राप्त होने के कारण प्रकृति भी सदा हंसती-खिलखिलाती रहती है। अहंकार मुक्त व्यक्ति जब दूसरों के लिए कुछ करके संतोष की अनुभूति करता है तो उसकी आत्मा श्रीकृष्ण का स्वत: सानिध्य पाकर आनंदित हो उठती है। जब आत्मा इस आनंद का सामीप्य पाती है तो नाना प्रकार की भवबाधाओं से उबरने का मार्ग प्रशस्त होता है। आइए आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मेरी पोस्ट आपको थोड़ा गुदगुदाए तो सार्थक हो जाएगा लीलानागर हे कृष्ण माधव गोविंद मुरारी को पाने का प्रयत्न। ऊ नमो भगवते बासुदेवाय नम:।
 
मेरठ के वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र दीक्षित के फेसबुक वॉल से.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...