तिरूवनंतपुरम : पांच दशकों से भी ज्यादा समय तक केरल के राजनैतिक और सांस्कृतिक बदलावों के साक्षी रहे वरिष्ठ मलयाली पत्रकार और लेखक विथुरा बेबी का कल निधन हो गया।
सूत्रों ने कहा कि 75 वर्षीय बेबी अंत तक एक स्वतंत्र पेशेवर पत्रकार के रूप में काम करते रहे। सिटी बस में यात्रा करते हुए वे गिर गए थे। उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां कल उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।





