: कानाफूसी : आगरा से खबर है कि पंजाब केसरी, दिल्ली अब ताजनगरी से प्रकाशित होने के लिए बेताब है. पर उसे कोई ढंग का आसामी नहीं मिल रहा है, जो अखबार को आगरा से छपवा सके. सूत्रों का कहना है कि पंजाब केसरी प्रबंधन की आगरा से प्रकाशित होने वाले एक मिड डे अखबार प्रबंधन से अखबार छापने को लेकर बातचीत हुई, लेकिन दोपहर में प्रकाशित होने वाले अखबार के प्रबंधन ने साफ मना कर दिया.
बताया जा रहा है कि आगरा में पंजाब केसरी के तीन-तीन ब्यूरो हेड हैं और अखबार मैनेजमेंट नहीं बता पा रहा है कि इसमें असली ब्यूरोचीफ कौन है. पंजाब केसरी, आगरा के ब्यूरो में जमकर राजनीति चल रही है, अखबार का ब्यूरो कब बंद हो जाए पता नहीं है. अखबार की मार्केट पोजिशन भी खराब बताई जा रही है. इसीलिए कोई भी इस अखबार को आगरा से प्रकाशित करने के लिए तैयार नहीं है.





