Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

नोएडा

फेसबुक पर लव के बाद सेक्स और हत्या

नोएडा। राजधानी दिल्‍ली से सटे नोएडा में इश्‍क और बेवफाई का एक खूनी खेल सामने आया है। यहां के एक गेस्‍ट हाउस के कमरे में पेशे से फैशन डिजाइनर एक युवती का शव बरामद होने से हड़कम्‍प मच गया। ऐसा बताया जा रहा है कि उसके प्रेमी ने ही उसकी हत्‍या कर दी और फिर फरार हो गया। युवती के मुंह से झाग निकल रहा है जिसके बाद ये आशंका जताई जा रही है जहर देकर उसकी हत्‍या की गई है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। 
नोएडा। राजधानी दिल्‍ली से सटे नोएडा में इश्‍क और बेवफाई का एक खूनी खेल सामने आया है। यहां के एक गेस्‍ट हाउस के कमरे में पेशे से फैशन डिजाइनर एक युवती का शव बरामद होने से हड़कम्‍प मच गया। ऐसा बताया जा रहा है कि उसके प्रेमी ने ही उसकी हत्‍या कर दी और फिर फरार हो गया। युवती के मुंह से झाग निकल रहा है जिसके बाद ये आशंका जताई जा रही है जहर देकर उसकी हत्‍या की गई है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। 
मूल रूप से बर्रा (कानपुर) की रहने वाली 28 वर्षीया लुबना महमूद सेक्टर-27 स्थित पीजी में रहती थी। वह सेक्टर-26 स्थित एक एक्सपोर्ट हाउस के ऑफिस में बतौर फैशन डिजाइनर कार्यरत थी। मंगलवार देर शाम को वह अपने मित्र पनवेल (मुंबई) निवासी शहबाज एम देशमुख के साथ सेक्टर-27 के रूबीकॉन रेजीडेंसी में आई थी। साढ़े छह बजे दोनों ने कमरा बुक कराया। रात साढ़े दस बजे रात को शहबाज चला गया। बुधवार दोपहर तक जब कमरे से कोई बाहर नहीं निकला तो गेट हाउस के मैनेजर को शक हुआ। 
 
उसने दरवाजा खोला तो लुबना कमरे के अंदर बेड पर पड़ी हुई थी और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। मैनेजर ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया मगर डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक छानबीन में जो बात सामने आई है उसके अनुसार लुबना व शहबाज की दोस्ती एक साल पहले फेसबुक पर हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। शहबाज हर सप्ताह नोएडा प्रेमिका से मिलने आता था। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्ट के लिये भेज दिया है। वहीं लुबना के भाई की तरफ से नोएडा सेक्‍टर 20 कोतवाली में हत्‍या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस शहबाज एम देशमुख के कॉल डिटेल्‍स खंगाल रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिये संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...