Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

वरिष्ठ पत्रकार और राजनेता बी.आर.यादव के व्यक्तित्व पर केंद्रित पुस्तक ‘कर्मपथ’ का विमोचन छह को

बिलासपुर। मप्र शासन में मंत्री रहे वरिष्ठ पत्रकार श्री बी.आर.यादव का लोक अभिनंदन और उन पर एकाग्र पुस्तक 'कर्मपथ'  का विमोचन दिनांक 6 सितंबर को दोपहर 1 बजे बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के होटल इंटरसिटी में आयोजित किया गया है। पुस्तक का संपादन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के अध्यक्ष संजय द्विवेदी ने किया है।

बिलासपुर। मप्र शासन में मंत्री रहे वरिष्ठ पत्रकार श्री बी.आर.यादव का लोक अभिनंदन और उन पर एकाग्र पुस्तक 'कर्मपथ'  का विमोचन दिनांक 6 सितंबर को दोपहर 1 बजे बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के होटल इंटरसिटी में आयोजित किया गया है। पुस्तक का संपादन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के अध्यक्ष संजय द्विवेदी ने किया है।

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह होंगें और अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक करेंगें। आयोजन में केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री श्री चरणदास महंत, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री रविंद्र चौबे, छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री श्री अमर अग्रवाल, विधायक धरमजीत सिंह, मप्र लोकसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री विनयशंकर दुबे, वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर, पं. श्यामलाल चतुर्वेदी विशेष रूप से मौजूद रहेंगें। आयोजन के स्वागताध्यक्ष डा. कालीचरण यादव ने बताया कि लोकअभिनंदन समारोह में बिलासपुर के तमाम सामाजिक संगठन, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल होगें।

पुस्तक परिचयः श्री बी.आर. यादव पर केंद्रित पुस्तक ‘कर्मपथ’ में मप्र और छत्तीसगढ़ के अनेक प्रमुख राजनेताओं, पत्रकारों एवं साहित्यकारों के लेख हैं। इस किताब के बहाने 1970 के बाद और छत्तीसगढ़ गठन के पूर्व की राजनीति और सामाजिक स्थितियों का आकलन किया गया है। श्री बीआर यादव के बहाने यह किताब सही मायने में एक विशेष समय की पड़ताल भी है।  पुस्तक में सर्वश्री मोतीलाल वोरा,दिग्विजय सिंह,कमलनाथ, बाबूलाल गौर, डा. रमन सिंह, चरणदास महंत, बृजमोहन अग्रवाल, चंद्रशेखर साहू, सत्यनारायण शर्मा, अमर अग्रवाल, अजय सिंह राहुल, रधु ठाकुर, मूलचंद खंडेलवाल, पं. श्यामलाल चतुर्वेदी, स्व. नंदकुमार पटेल, पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर, रमेश वल्यानी, गिरीश पंकज,अरूण पटेल, उमेश त्रिवेदी, बसंत कुमार तिवारी, रमेश नैयर, धरमलाल कौशिक, धीरेंद्र कुमार सिंह, प्रो. कमल दीक्षित, स्वराज पुरी, सतीश जायसवाल, आनंद मिश्रा, बजंरग केडिया, राधेश्याम शुक्ला, परितोष चक्रवर्ती, डा. सुशील त्रिवेदी, हरीश केडिया, बबन प्रसाद मिश्र, डा. सुधीर सक्सेना, डा. सच्चिदानंद जोशी, आर.एल.एस.यादव, चंद्रप्रकाश वाजपेयी, बल्लू दुबे, प्रवीण शुक्ला, रूद्र अवस्थी, बेनीप्रसाद गुप्ता, डा. कालीचरण यादव, डा. रमेश अनुपम, विनयशंकर दुबे, उमाशंकर शुक्ल, मनोज कुमार, डा.श्रीकांत सिंह, डा.सोमनाथ यादव, बुधराम यादव आदि के लेख शामिल हैं।

प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...