Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

नेशनल दुनिया में छंटनी, कई लोग निकाले गए, कइयों की तनख्वाह घटी

छंटनी का दौर जारी है. हर मीडिया हाउस किसी न किसी बहाने से अपने कर्मियों की नौकरी खा रहा है. ताजी सूचना नेशनल दुनिया अखबार से हैं. इस अखबार के दिल्ली आफिस से कई लोगों का इस्तीफा ले लिया गया है. साथ ही कुछ वरिष्ठ लोगों की सेलरी घटा दी गई है. बताया जाता है कि संपादकों की सेलरी में भी कटौती की गई है. जिन लोगों को निकाला गया है उनमें से कुछ पत्रकार काफी वरिष्ठ हैं और कई दशक से मीडिया में हैं.

छंटनी का दौर जारी है. हर मीडिया हाउस किसी न किसी बहाने से अपने कर्मियों की नौकरी खा रहा है. ताजी सूचना नेशनल दुनिया अखबार से हैं. इस अखबार के दिल्ली आफिस से कई लोगों का इस्तीफा ले लिया गया है. साथ ही कुछ वरिष्ठ लोगों की सेलरी घटा दी गई है. बताया जाता है कि संपादकों की सेलरी में भी कटौती की गई है. जिन लोगों को निकाला गया है उनमें से कुछ पत्रकार काफी वरिष्ठ हैं और कई दशक से मीडिया में हैं.

माना जा रहा है कि अखबार मालिक ने कुछ मैनेजरों की सलाह पर छंटनी की इस प्रक्रिया को अंजाम दिया है. यह भी चर्चा है कि नेशनल दुनिया के मेरठ एडिशन में कार्यरत एक वरिष्ठ पत्रकार की भी सेलरी में कटौती कर दी गई है. एक वरिष्ठ पत्रकार ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि नेशनल दुनिया में छंटनी किए जाने जैसी नौबत नहीं थी लेकिन जागरण से निकाले गए एक मैनेजर की सलाह पर मालिक ने कई वरिष्ठ लोगों को चलता कर दिया और कइयों की सेलरी में कटौती कर दी.

सूत्रों के मुताबिक ग्रुप एडिटर कुमार आनंद और रेजिडेंट एडिटर प्रदीप सौरभ की सेलरी में तकरीब पैंतीस से चालीस फीसदी की कटौती कर दी गई है. मेरठ के एडिटर श्रीकांत अस्थाना की सेलरी से भी कटौती किए जाने की सूचना है. जिन लोगों को निकाला गया है उनमें कुछ नाम हैं- श्याम सारस्वत, स्नेह मधुर, एसपी सिंह, अमित प्रकाश आदि. संजीव यादव, मनोज मेहता, प्रियमांशु शेखर समेत कइयों को निकाले जाने की तैयारी है.

भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...