रांची से खबर आ रही है कि पिछले दस वर्षों से जागरण ग्रुप के अखबारों दैनिक जागरण व आई-नेक्स्ट में सेवा दे रहे शशि पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है. शशि डिप्टी जनरल मैनेजर सेल्स के पद पर कार्यरत थे. बताया जाता है कि शशि ने सेल्स की दिल्ली टीम और स्थानीय टीम के बीच चरम आंतरिक राजनीति से तंग आकर इस्तीफा दिया.
शशि रांची के रहने वाले हैं और अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण के ही साथ की थी. शशि ने इस्तीफे का नोटिस प्रबंधन का थमा दिया है और उनका नोटिस पीरिडय शुरू हो चुका है.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.





