अमर उजाला में दो फेरबदल की सूचनाएं है. अलीगढ़ यूनिट के एडिटर भूपेंद्र सिंह का तबादला रोहतक किया जा रहा है. उनको रोहतक का संपादक बनाया गया है. उनकी जगह पर नए स्थानीय संपादक के रूप में सचिन शर्मा ने कार्यभार संभालेंगे. सचिन अभी तक हिंदुस्तान, आगरा में न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत थे.
गढ़वा जिला से सूचना है कि सहारा समय के संवाददाता विनय पाण्डेय ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने नई पारी की शुरुआत कल्पतरु न्यूज़ के साथ की है.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.





