नई दिल्ली : पत्रकार राजेश सुंदरम ने लक्ष्मी गोयल पर कई तरह के आरोप लगाए हैं. सबसे गंभीर आरोप तो ये है कि लक्ष्मी गोयल ने उन्हें दिल्ली में देख लेने की धमकी दी है. राजेश सुंदरम के मुताबिक उन्होंने इसी साल लक्ष्मी गोयल के चैनल में ज्वाइन किया था और उन्हें जून में चैनल लांच करने के लिए दक्षिण अफ्रीका भेजा गया. लेकिन वहां उनके साथ बेहद खराब व्यवहार किया गया. वे किसी तरह जान बचाकर लौटे हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि यह ग्रुप अनप्रोफेशनल है और अपने कर्मियों के साथ घटिया बर्तवा करता है. इन लोगों ने 2 महीने में चैनल लांच करने को कहा जो नामुमकिन था. लांचिंग डेट से एक दिन पहले उन्हें उपकरण दिए गए. उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रुप ज्यादातर कर्मियों को वर्क परमिट की जगह बिजनेस वीजा पर भारत से ले जाया गया है जो गैरकानूनी है.
उधर, लक्ष्मी गोयल का कहना है कि सुंदरम ने 27 अगस्त 2013 को जो इस्तीफे दिया है उसमें कंपनी के बारे में काफी अच्छा अच्छा लिखा है. अब वे उल्टे सीधे आरोप क्यों लगा रहे हैं, यह समझ से बाहर है. लक्ष्मी गोयल का कहना है कि उन्होंने सुंदरम को सेलरी और रिटर्निंग टिकट आफर किया था. गोयल ने दक्षिण अफ्रीका के चैनल में अनियमितताएं बरतने की बात को खारिज किया.





