जागरण डाट काम से प्रकाश सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने एबीपी न्यूज के साथ नई पारी शुरू की है. वे एबीपी न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंटेंट एडिटर बने हैं. प्रकाश भास्कर डाट काम को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. एक अन्य जानकारी के मुताबिक आशुतोष वर्मा, रोहित गुप्ता और दीपाली ग्रोवर ने पिछले दिनों जागरण डाट काम ज्वाइन किया. रोहित दैनिक भास्कर, दिल्ली के फीचर विभाग में थे. आशुतोष बिजनेस भास्कर में कार्यरत थे. दीपाली ग्रोवर एनडीटीवी की मोबाइल साइट और उनके टेक्नो शो से जुड़ी हुई थीं.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.





