दैनिक भास्कर गुडगांव, दिल्ली में पिछले दस साल तक सेवा देने के बाद अरविंद सैनी ने गुडबाय बोल दिया है। अब अपनी नई पारी की शुरुआत दिल्ली-हरियाणा में लांच हो रहे अखबार फेसलुक से की है। उन्हें यहां संपादकीय टीम की जिम्मेदारी दी गई है। छह सितंबर से अखबार की लांचिंग की तैयारी है। इससे पहले अरविंद ने अमर उजाला कुरूक्षेत्र, दैनिक भास्कर नारनौल, दैनिक जागरण गुडग़ांव में काम किया। 16 अगस्त को उन्होंने भास्कर से इस्तीफा दे दिया था।
हिंदुस्तान, रामपुर से खबर है कि पंद्रह दिन के भीतर दो स्ट्रिंगरों ने इस्तीफा दे दिया है. भड़ास को मिली एक मेल के मुताबिक विरेंद्र शर्मा ने ब्यूरो चीफ पर आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया. एक फोटोग्राफर ने कुछ रोज पहले संपादक को इस्तीफा भेज दिया. ब्यूरो चीफ पर आरोप है कि वे बरेली से आते जाते हैं और आफिस में काम करने वालों पर अनावश्यक दबाव क्रिएट करते हैं.
भड़ास तक अपनी बात [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





