वरिष्ठ पत्रकार प्रभात शुंगलू के बारे में जानकारी मिली है कि वे शारदा यूनिवर्सिटी से जुड़ने वाले हैं. चर्चा है कि वे इस विश्वविद्यालय के मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के हिस्से होंगे. कुछ लोगों का कहना है कि वे मास काम डिपार्टमेंट के एचओडी होंगे. वहीं कुछ का कहना है कि वह कभी-कभार बच्चों को पढ़ाएंगे और उनका जुड़ाव अस्थायी रहेगा.
एक सूचना साईं प्रसाद मीडिया से है. आसाराम की प्रवक्ता के रूप में विख्यात नीलम दुबे साईं प्रसाद मीडिया इंस्टीट्टूयट की हेड भी हुआ करती थीं. जब उनका आसाराम के प्रवक्ता वाला रूप सामने आया तो प्रबंधन ने उन्हें अपने मीडिया इंस्टीट्टूयट के हेड पद से टर्मिनेट कर दिया.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





