जिया न्यूज की लांचिंग का काम तेजी से चल रहा है. कई प्रदेशों में स्टेट हेड की नियुक्ति के बाद जिलों-जिलों में संवाददाताओं / स्ट्रिंगरों के एप्वायंटमेंट का काम भी लगभग पूरा हो चुका है. इन दिनों स्टाफ को ट्रेंड, प्रशिक्षित करने का काम चल रहा है. नोएडा आफिस में ड्राइ रन चल रहा है.
चैनल अंतिम तौर पर इस महीने के लास्ट या अगले महीने के फर्स्ट वीक में लांच कर दिया जाएगा. इस चैनल के हेड आशीष मिश्रा है. ज्वाय सेबस्टियन चैनल के सीईओ के बतौर कामधाम देख रहे हैं. चैनल के मालिक रोहन जगदाले हैं जो पुणे बेस्ट एक आईटी कंपनी के मालिक हैं.

सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों रोहन जगदाले चैनल के नोएडा आफिस आए और कर्मियों से मेल-मुलाकात की. उन्होंने महिला स्टाफ का खासतौर पर निर्देश दिया कि अगर उनके साथ कोई दिक्कत आए तो तुरंत वो उनसे संपर्क कर सकती हैं. साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी का नंबर भी महिला स्टाफ को दिया ताकि अपनी दिक्कतों के बारे में वे बात कर सकें. इस कदम की सबने सराहना की.
माना जा रहा है कि जिया न्यूज साफ सुथरी छवि का चैनल होगा. वैसे, कुछ लोगों का कहना है कि हर लांच होने वाला चैनल शुरुआत में बड़े बड़े दावे करता है. असली नतीजा चैनल लांच होने के छह महीने से लेकर एक साल बाद सामने आता है. बताया जा रहा है कि जिया न्यूज की लांचिंग की हर प्रक्रिया पर रोहन जगदाले की सतर्क नजर है. उन्होंने डिस्ट्रीव्यूशन जैसे बड़े काम को अपने हाथों में ले रखा है.
जिया न्यूज से जुड़े कुछ टीवी जर्नलिस्टों ने चैनल के नोएडा स्थित मुख्यालय में ग्रुप फोटो खिंचाई.
भड़ास4मीडिया तक अपनी बात [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.