Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

उत्तर प्रदेश

पीड़ित छात्रा के घर में खुद को पत्रकार बताकर घुस गई आसाराम की महिला दूत!

शाहजहांपुर : आसाराम बापू के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले पीड़ित परिवार की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। कानूनी जंग के बीच गुरुवार को उस वक्त असहज स्थिति पैदा हो गई, जब एक संदिग्ध महिला पत्रकार उनके घर पहुंच गई। उसने पीड़ित छात्रा और मां से मिलने की कोशिश की। हालांकि तुरंत हरकत में आई पुलिस ने पत्रकार को रोक लिया और आई कार्ड मांगा। पूछताछ में सटीक पहचान न बता पाने पर उसे बैंरग लौटा दिया।
शाहजहांपुर : आसाराम बापू के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले पीड़ित परिवार की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। कानूनी जंग के बीच गुरुवार को उस वक्त असहज स्थिति पैदा हो गई, जब एक संदिग्ध महिला पत्रकार उनके घर पहुंच गई। उसने पीड़ित छात्रा और मां से मिलने की कोशिश की। हालांकि तुरंत हरकत में आई पुलिस ने पत्रकार को रोक लिया और आई कार्ड मांगा। पूछताछ में सटीक पहचान न बता पाने पर उसे बैंरग लौटा दिया।
गुरुवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे 35 वर्षीय एक महिला शाहजहांपुर स्थित पीड़ित छात्रा के घर पहुंचीं। वह पुलिस को चकमा देकर किसी तरह घर के अंदर दाखिल हो गई, इसी दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। पूछताछ की तो महिला ने बताया कि वह इंदौर (मध्य प्रदेश) से आई है और एक अखबार में काम करती है। वह पीड़ित छात्रा से मिलना चाहती है। जब पुलिस ने पत्रकार से अखबार का पूछा तो वह बगलें झांकने लगी। आई कार्ड भी नहीं दिखा सकी। मामला संदिग्ध देख पुलिस ने तुरंत उसे बैरंग लौटा दिया।
 
हालांकि सुरक्षा में हुई इस गंभीर चूक से घर में मौजूद छात्रा और उसकी मां बुरी तरह सहम गई। घटना के वक्त छात्रा के पिता घर पर नहीं थे। एक भाई था, जिसने किसी तरह मामला संभाला। पूछताछ में पत्रकार ने यह बताया कि वह अपने अखबार के हेड ऑफिस (इंदौर) से आई है। आई कार्ड लाना भूल गई। चौंकाने वाली बात यह थी कि काफी पूछने पर भी वह अखबार का नाम नहीं बता सकी।
 
उधर, लड़की की मां ने आशंका जताई कि महिला कोई पत्रकार नहीं, बल्कि आसाराम बापू की दूत थी। घर का भेद लेने के लिए आई थी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला पत्रकार का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया है। उसकी जांच की जा रही है। जल्द सच्चाई सामने आएगी। सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। (दैनिक जागरण)
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...