दैनिक जागरण के दिल्ली स्थित आईटीओ आफिस से खबर है कि यहां कई रिपोर्टरों के कार्य का दायित्व बढ़ा दिया गया है. इन्हें अब लोकल रिपोर्टिंग की जगह स्टेट ब्यूरो में ले लिया गया है. ये अब स्टेट लेवल की रिपोर्टिंग का काम करेंगे. सूत्रों के मुताबिक प्रदीप कुमार सिंह, पवन कुमार, मृदुलिका झा को लोकल से हटाकर स्टेट ब्यूरो में कर दिया गया है. एक अन्य सूचना के मुताबिक आईटीओ आफिस से प्रबंधन ने सभी कंप्यूटरों से फेसबुक और ट्विटर हटा दिया है.
रिपोर्टरों ने ये भी कहा कि कई लोकल नेताओं और दिल्ली पुलिस आदि की विज्ञप्तियां, जानकारियां इन सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए मिलती हैं, इसलिए इसे बैन न किया जाए, पर प्रबंधन ने एक न सुना. मुख्यालय से आए आदेश का हवाला देकर फेसबुक और ट्विटर समेत कई वेबसाइटों को बैन कर दिया गया है. यहां तक विकीपीडिया को भी रिपोर्टर लोग नहीं खोल सकते. इन साइटों को प्रतिबंधित करने के लिए कंप्यूटर में एक अलग किस्म का साफ्टवेयर इंस्टाल किया गया है.





